Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ईंट निर्माण व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं सरिता बाई, सालाना दो लाख रुपये से अधिक की कर रहीं कमाई

October 31, 2026

रायगढ़ के युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई

October 31, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कुरेली बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल
बिलासपुर

कुरेली बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल

Author AuthorBy Author AuthorOctober 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-तखतपुर। बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से सब स्टेशन ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि ऑपरेटर को काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए गए थे।
जानिए कब और कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, घटना हिर्री थाना क्षेत्र का है। ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में 32 वर्षीय अमन साहू ठेका कंपनी के अंतर्गत स्टेशन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि बीती रात अमन साहू सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात था। रातभर ड्यूटी करने के बाद सुबह जब रिलीवर ऑपरेटर सब स्टेशन पहुंचा, तब हादसे की जानकारी सामने आई। अमन सब स्टेशन के कार्यालय में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, यह जांच का विषय है। एक युवा कर्मचारी की इस तरह असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने बिजली विभाग और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
जांच के बाद सामने आएगा हादसे का कारण
आरोप है कि जान जोखिम में डालकर काम करने वाले ऑपरेटर को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। हालांकि, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, हादसे के वास्तविक कारण और विभागीय जिम्मेदारी को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कुरेली सब स्टेशन में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आखिर बिजली जैसी जोखिम भरी व्यवस्था में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या ठेका कंपनी और विभाग ने सुरक्षा मानकों का पालन किया था? इन सवालों के जवाब अब जांच में तलाशने होंगे। फिलहाल एक 32 वर्षीय युवा ऑपरेटर की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, दो ऑपरेटरों की सेवा समाप्त करने के निर्देश

October 31, 2026

मुंगेली के हर्ष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर लगातार दूसरे साल चयन, दिल्ली में बैडमिंटन कोर्ट पर दिखाएंगे दम

October 26, 2026

7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या से कटघोरा में आक्रोश, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

October 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ईंट निर्माण व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं सरिता बाई, सालाना दो लाख रुपये से अधिक की कर रहीं कमाई
  • रायगढ़ के युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
  • कैंसर सर्जरी एवं हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने चार घंटे तक चले ऑपरेशन में 60 वर्षीय मरीज को दी राहत
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अन्नदाता के सम्मान से बदल रहा छत्तीसगढ़ का कृषि परिदृश्य

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.