Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा—छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

November 2, 2026

विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

November 2, 2026

45 हजार बच्चों की सफल सर्जरी कर सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री मांडविया ने की सराहना

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » 45 हजार बच्चों की सफल सर्जरी कर सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री मांडविया ने की सराहना
रायपुर

45 हजार बच्चों की सफल सर्जरी कर सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री मांडविया ने की सराहना

Author AuthorBy Author AuthorNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जनजातीय युवाओं के भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने अपने सेवा कार्यों से इस भावना को साकार किया है। उन्होंने कहा कि 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा केवल चिकित्सा क्षेत्र की उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अस्पताल ने हजारों बच्चों को स्वस्थ जीवन देने के साथ उनके परिवारों में आशा और विश्वास लौटाने का काम किया है। किसी भी परिवार के लिए बच्चे का स्वस्थ होना सबसे बड़ी खुशी होती है। जब कोई मासूम गंभीर बीमारी से जूझता है, तो उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य चिंता और पीड़ा से गुजरते हैं। ऐसे कठिन समय में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान ने सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चिकित्सा सेवा का उद्देश्य केवल बीमारी का उपचार करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को विश्वास और सहारा देना भी है। उन्होंने अस्पताल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में मानवीय मूल्यों और संवेदनशीलता को मजबूत करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अस्पताल आने वाले समय में भी सेवा, संवेदना और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाएगा तथा जरूरतमंद परिवारों को उपचार और सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।
समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी अस्पताल की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने बच्चों के निःशुल्क उपचार के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों को महत्वपूर्ण बताया और 45 हजार बच्चों की शल्य चिकित्सा की उपलब्धि पर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और कर्मचारियों को बधाई दी।केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल के सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों को उपचार उपलब्ध कराना समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की 45 हजार बच्चों की शल्य चिकित्सा की उपलब्धि और नर्सिंग कॉलेज के भूमिपूजन ने इस आयोजन को विशेष महत्व दिया। मुख्यमंत्री ने इसे मानव सेवा, स्वास्थ्य शिक्षा और सामाजिक सहयोग का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा—छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

November 2, 2026

विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

November 2, 2026

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले चैंपियन का खिताब मैनपाट टाइटंस के नाम, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से दी शिकस्त

November 2, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा—छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता
  • विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
  • 45 हजार बच्चों की सफल सर्जरी कर सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री मांडविया ने की सराहना
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले चैंपियन का खिताब मैनपाट टाइटंस के नाम, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से दी शिकस्त
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.