Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.65 करोड़ रुपये से बनेगी 1.50 किमी सड़क और पुल-पुलियां

November 2, 2026

  मंत्री राजेश अग्रवाल ने पैतृक ग्राम भेंडरा पहुंचकर तैलचित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढाढ़स

November 2, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, कल मिनी स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home »   मंत्री राजेश अग्रवाल ने पैतृक ग्राम भेंडरा पहुंचकर तैलचित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढाढ़स
रायपुर

  मंत्री राजेश अग्रवाल ने पैतृक ग्राम भेंडरा पहुंचकर तैलचित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढाढ़स

Author AuthorBy Author AuthorNovember 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री अग्रवाल बालोद जिले के ग्राम भेंडरा स्थित स्व. कोर्सेवाड़ा के पैतृक निवास पहुंचे और उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा दुःख की इस घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, समर्पण और जनसेवा की भावना से प्रेरित रहा। उन्होंने अपने सरल एवं सहज व्यक्तित्व के माध्यम से समाज और सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि स्व. कोर्सेवाड़ा ने जनहित को सदैव सर्वोपरि रखा। समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता, लोगों से आत्मीय जुड़ाव के लिए किया गया उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन जनसेवा और समर्पण की ऐसी प्रेरणादायी मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।
अग्रवाल ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि किसी प्रियजन का बिछड़ना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।
मंत्री अग्रवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा की स्मृतियां, उनके आदर्श और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.65 करोड़ रुपये से बनेगी 1.50 किमी सड़क और पुल-पुलियां

November 2, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़

November 2, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी

November 2, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ओड़गी के खालबहारा गांव को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, 1.65 करोड़ रुपये से बनेगी 1.50 किमी सड़क और पुल-पुलियां
  •   मंत्री राजेश अग्रवाल ने पैतृक ग्राम भेंडरा पहुंचकर तैलचित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढाढ़स
  • छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, कल मिनी स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़
  • जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.