Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री की पाती से कुम्हार मुन्नालाल के पारंपरिक हुनर को मिला सम्मान, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने बदली आजीविका की राह

November 5, 2026

दीपावली से पहले बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को साय सरकार की बड़ी सौगात, 9.41 करोड़ रुपये का भुगतान जारी

November 5, 2026

सोलर दीदियों’ की पहल से 150 से अधिक घरों में स्थापित हुए सोलर रूफटॉप सिस्टम, महिला नेतृत्व और जनभागीदारी से रचा नया इतिहास

November 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 5
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » 2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Uncategorized

2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

Author AuthorBy Author AuthorNovember 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- रायपुर। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की युवा पीढ़ी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जब देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब एक मजबूत और विकसित भारत की बागडोर इसी अमृत पीढ़ी के हाथों में होगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और देश के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया सोमवार को जगदलपुर के कुम्हरावण्ड स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित श्युवा संवादश् कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद कर लोकतंत्र, रोजगार, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में उनकी प्राथमिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
माय भारत प्लेटफॉर्म युवाओं के लिए अवसरों का द्वाररू डॉ. मांडविया
डॉ. मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया माय भारत (डल ठींतंज) डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के युवाओं को नवाचार, मार्गदर्शन, स्वयंसेवा और करियर के नए अवसर उपलब्ध कराने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से पूरे देश में एक लाख युवा नेतृत्वकर्ता तैयार करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है, जो आगे चलकर नीति-निर्माण और जनसेवा में अपनी प्रभावी भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण- विकसित भारत का संकल्प, गुलामी की हर मानसिकता से मुक्ति, अपनी महान विरासत पर गर्व, एकता एवं एकजुटता तथा अपने नागरिक कर्तव्यों का निष्ठा से पालन को अपने जीवन में पूरी तरह अपनाने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने बल दिया कि युवा चाहे शिक्षा, प्रशासन, उद्यमिता या किसी भी अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ें, उनके लिए हमेशा राष्ट्रहित सर्वाेपरि होना चाहिए।
लोकतंत्र की मजबूती और बस्तर के पर्यटन पर चर्चा
संवाद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री ने छात्र प्रांजल से विशेष रूप से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने लोकतंत्र को अधिक मजबूत बनाने के लिए पारदर्शी, त्रुटिरहित मतदाता सूची और निष्पक्ष मतदान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि युवाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से देश के शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के ‘युवा संवाद’ कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर बस्तर की प्रशंसा करते हुए डॉ. मांडविया ने यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का विशेष उल्लेख किया तथा क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के युवा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप और जगदलपुर विधायक श्री किरण देव सिंह ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा और विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

दीपावली से पहले बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को साय सरकार की बड़ी सौगात, 9.41 करोड़ रुपये का भुगतान जारी

November 5, 2026

‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन संरक्षण, पर्यटन और आजीविका की पहल को मिला सम्मान

November 4, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

November 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री की पाती से कुम्हार मुन्नालाल के पारंपरिक हुनर को मिला सम्मान, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने बदली आजीविका की राह
  • दीपावली से पहले बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को साय सरकार की बड़ी सौगात, 9.41 करोड़ रुपये का भुगतान जारी
  • सोलर दीदियों’ की पहल से 150 से अधिक घरों में स्थापित हुए सोलर रूफटॉप सिस्टम, महिला नेतृत्व और जनभागीदारी से रचा नया इतिहास
  • डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल डेका
  • जोगी निवास पर पुलिस का नोटिस चस्पा होने के बाद अमित जोगी का पलटवार, बोले- मैं भगोड़ा नहीं, गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हूं

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.