Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वित्त मंत्री ने अपने संघर्ष से सफलता तक की यात्रा साझा कर विद्यार्थियों में जगाया आत्मविश्वास

November 18, 2026

गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

November 18, 2026

भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

November 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 18
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » वित्त मंत्री ने अपने संघर्ष से सफलता तक की यात्रा साझा कर विद्यार्थियों में जगाया आत्मविश्वास
रायपुर

वित्त मंत्री ने अपने संघर्ष से सफलता तक की यात्रा साझा कर विद्यार्थियों में जगाया आत्मविश्वास

Author AuthorBy Author AuthorNovember 18, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

तखतपुर में 4.50 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर, वित्त मंत्री ने किया शिलान्यास

1.60 करोड़ रुपए से होगा परमेश्वरी तालाब का सौंदर्यीकरण, विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के लिए एक हजार पुस्तकें देने की घोषणा

panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखना, मजबूत संकल्प रखना और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। कठिन परिस्थितियां और संसाधनों की कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि व्यक्ति के भीतर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का दृढ़ विश्वास और जुनून हो। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें, सही दिशा में योजनाबद्ध तैयारी करें और असफलताओं से सीखते हुए निरंतर आगे बढ़ें। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है।
वित्त मंत्रीचौधरी आज बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित रामसदन में आयोजित शिलान्यास एवं भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 250 सीटर नालंदा परिसर का शिलान्यास तथा लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से परमेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। नालंदा परिसर का निर्माण शहर के जीएमपी स्कूल के समीप किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता तखतपुर विधायकधरमजीत सिंह ने की।
*गांव के सरकारी स्कूल से आईएएस बनने तक का सफर विद्यार्थियों के लिए बना प्रेरणा*
वित्त मंत्रीचौधरी ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की प्रेरक यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा रायगढ़ जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल में हुई। उस समय विद्यालय में शिक्षकों की कमी थी और पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन भी सीमित थे। बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वे भिलाई पहुंचे, तब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक किताबें जुटाना भी बड़ी चुनौती थी। कई महत्वपूर्ण किताबों की तलाश में उन्हें दिल्ली तक जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।
चौधरी ने मसूरी स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक बार वे अकादमी देखने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भीतर प्रवेश नहीं मिल सका। उसी समय उन्होंने संकल्प लिया कि वे अब इस अकादमी में आईएएस अधिकारी बनकर ही आएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, अपने सपनों को कभी छोटा नहीं करना चाहिए। मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।
*नालंदा परिसर युवाओं के सपनों को देगा नई उड़ान*
वित्त मंत्रीचौधरी ने कहा कि अध्ययन के दौरान किताबों और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की कमी को उन्होंने स्वयं अनुभव किया है। इसी अनुभव ने उन्हें युवाओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र विकसित करने की प्रेरणा दी। रायपुर कलेक्टर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कराया था, जहां आज लगभग तीन हजार युवा अध्ययन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी गांव, शहर, प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षा और पुस्तकालयों में निवेश अत्यंत आवश्यक है। नालंदा परिसर केवल अध्ययन का केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके भविष्य को नई दिशा देने का माध्यम है। तखतपुर में बनने वाला नालंदा परिसर भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण और आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के 22 स्थानों पर नालंदा परिसर विकसित किए जा रहे हैं। तखतपुर में नालंदा परिसर की स्वीकृति के लिए विधायकधरमजीत सिंह ने लगातार प्रयास किए। उप मुख्यमंत्रीअरुण साव के विभाग से प्रस्ताव आगे बढ़ने के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिली। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लगभग एक से डेढ़ वर्ष में परिसर तैयार होने से तखतपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
*स्कूली जीवन से ही निर्धारित करें लक्ष्य, करियर मार्गदर्शन के लिए मिलेंगी एक हजार पुस्तकें*
वित्त मंत्रीचौधरी ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के दौरान ही विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को समझकर विषय एवं करियर का चयन करना चाहिए। उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि आगे किस क्षेत्र में जाना है, उसके लिए कौन-सी परीक्षा देनी होगी और किस प्रकार की तैयारी आवश्यक है। आगामी चार-पांच वर्षों का लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करने वाले विद्यार्थी बेहतर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में उपलब्ध राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इनका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालयों में करियर काउंसिलिंग की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, पाठ्यक्रमों और करियर विकल्पों की जानकारी देने वाली एक हजार पुस्तकें तखतपुर को उपलब्ध कराने की घोषणा की।
*शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास से बदल रही तखतपुर की तस्वीर*
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायकधरमजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर में नालंदा परिसर की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्रीअरुण साव और वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने लगभग 47 करोड़ रुपए की लागत से 50 बिस्तरीय अस्पताल की स्वीकृति, विद्युत उपकेंद्रों तथा उद्यानिकी महाविद्यालय सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से तखतपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।
*सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने का भरोसा, किसानों से दलालों के बहकावे में नहीं आने की अपील*
वित्त मंत्रीचौधरी ने क्षेत्र के किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नर्मदा व्यपवर्तन योजना सहित दो सिंचाई कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धान विक्रय के दौरान कोचियों और दलालों के बहकावे में न आएं। राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें उनकी उपज का उचित लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पूरी आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
*सही जवाब देने वाले छात्र आयुष जांगड़े को किया पुरस्कृत*
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्रीचौधरी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सिविल सेवा और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे। एक प्रश्न का सही उत्तर देने वाले छात्र आयुष जांगड़े को उन्होंने एक हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासु बने रहने, नियमित अध्ययन करने और अपने ज्ञान को निरंतर बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार, कलेक्टरसंजय अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

November 18, 2026

भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

November 18, 2026

स्वनिधि महोत्सव में अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, कुल्हड़ की चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

November 17, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • वित्त मंत्री ने अपने संघर्ष से सफलता तक की यात्रा साझा कर विद्यार्थियों में जगाया आत्मविश्वास
  • गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका
  • भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • स्वनिधि महोत्सव में अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, कुल्हड़ की चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
  • जनजातीय गौरव दिवस पर ग्राम दुगली में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.