Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कुम्हड़ाईन दाई मंदिर में बनेगा शेड, परिसर में होगा पेवर निर्माण, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

November 24, 2026

रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का भव्य आगाज, 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल कौशल

November 24, 2026

बिलासपुर में रामसेतु सौंदर्यीकरण की 2.63 करोड़ की राशि दूसरे कार्यों में खर्च करने की तैयारी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कुम्हड़ाईन दाई मंदिर में बनेगा शेड, परिसर में होगा पेवर निर्माण, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश
छत्तीसगढ़

कुम्हड़ाईन दाई मंदिर में बनेगा शेड, परिसर में होगा पेवर निर्माण, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

Author AuthorBy Author AuthorNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नगरी प्रवास के दौरान कलेक्टर ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों से की चर्चा, धार्मिक स्थल के विकास पर दिया जोर

panchayattantra24.-धमतरी। जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था के केंद्रों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी प्रवास के दौरान ग्राम कुम्हड़ा स्थित प्रसिद्ध कुम्हड़ाईन दाई मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों के साथ बैठक कर मंदिर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आयोजनों के बेहतर प्रबंधन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। समिति के सदस्यों ने बताया कि कुम्हड़ाईन दाई मंदिर क्षेत्र का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आस्थागत स्थल है। यहां प्रतिवर्ष दो बार मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें धमतरी जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।
समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में शेड निर्माण की आवश्यकता बताई, ताकि धार्मिक आयोजनों, भंडारे एवं अन्य सामूहिक गतिविधियों के दौरान लोगों को धूप और बारिश से बचाव के साथ बैठने की समुचित सुविधा मिल सके।
कलेक्टर मिश्रा ने समिति द्वारा रखे गए सुझावों पर सकारात्मक पहल करते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण तथा पेवर कार्य कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का विकास होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलती है और स्थानीय धार्मिक परंपराओं एवं आयोजनों को भी प्रोत्साहन मिलता है।
प्रस्तावित निर्माण कार्यों से मंदिर परिसर अधिक सुव्यवस्थित होगा तथा मेले एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा, एसडीएम नगरी मरकाम, जनपद पंचायत नगरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विमल साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

November 23, 2026

डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान श्रवण कुमार के चेहरे पर खुशी

November 23, 2026

दूरस्थ वनांचल के 96 जनजातीय परिवारों को सोलर होम लाइटिंग सिस्टम से मिला लाभ

November 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कुम्हड़ाईन दाई मंदिर में बनेगा शेड, परिसर में होगा पेवर निर्माण, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश
  • रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का भव्य आगाज, 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल कौशल
  • बिलासपुर में रामसेतु सौंदर्यीकरण की 2.63 करोड़ की राशि दूसरे कार्यों में खर्च करने की तैयारी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • लाल बंगला के सामने चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि
  • छत्तीसगढ़ के इस हिस्से में बढ़ेगी ठिठुरन, 4 डिग्री तक पारा गिरने के आसार

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.