
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जन चौपाल की नई वेबसाइट लांच किया। अब जनचौपाल की वेबसाईट http://www.janchaupal.cg.nic.in के जरिये आवदेकों को उनके आवेदन के पंजीयन और निराकरण की जानकारी सीधे मोबाईल पर मिलेगी।
सरगुजा के ग्राम झेराडीह से आए मनोज त्रिपाठी ने आज जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना शुरु करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री से मिलने वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रायपुर आए थे।
