panchayattantra24.-बिलासपुर। ट्रेवर्ल्स संचालक ने अपनी गाड़ी में फर्जी तरीके से पुलिस लिखवा लिया था। जिसमें बाउंसरों को बैठाकर घूमने भेज दिया। गाड़ी में सवार बाउंसर ने रौब दिखाते हुए वीडियो बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्ती दिखाई, जिसके बाद गाड़ी को जब्त कर ट्रेवल्स संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कार्पियो के आगे और पीछे पुलिस लिखी थी, उसमें तीन से चार बाउंसर सवार होकर घूमते दिख रहे हैं।
वीडियो में बाउंसर खुद को पुलिस अफसर बताकर रौब दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। किसी ने यह वीडियो एसएसपी रजनेश सिंह को भेज दिया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और स्कार्पियो की तलाश कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि पहले यह गाड़ी पुलिस लाइन में किराए पर चलती थी। उसी समय कोतवाली क्षेत्र के करबला निवासी विरेन्द्र जैन पिता प्रवीण कुमार जैन गाड़ी के आगे-पीछे पुलिस लिखवा लिया था। पुलिस ने स्कार्पियो की तलाश कर उसे जब्त कर लिया। वहीं, ट्रेवर्ल्स संचालक विरेंद्र जैन को पकड़कर थाने ले आई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
