panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जिले में बारात में बज रहे बाजे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मामला थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पौना का है, जहां बारात में नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने बाजा बंद करने को लेकर आपत्ति जताई और बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से बारातियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि धनंजय यादव को आंख में गंभीर चोट आई है। वहीं एक अन्य घायल की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल से बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
