panchayattantra24.-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के सहयोग से निजि क्षेत्र में रोजगार के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन आगामी 24 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया है। रोजगार के इच्छुक आवेदक जिन्होंने 8वी, 10वी, 12वी, उत्तीर्ण हो अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकापी के साथ कैंप में शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए तीरथराम मरकाम मोबाइल नंबर +91-9754094200 एवं सुरेश बेहरा मोबाइल नंबर +91-7389504991 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से संपर्क कर सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप में मेसर्स हॉटल टेम्पल ट्री गौरेला द्वारा रिसेप्शनिस्ट के तीन, सुपरवाइज़र के एक, हाउस कीपिंग स्टॉफ, स्टेवर्ड (प्रबंधक) एवं वेटर के दो-दो पदों पर और जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रायपुर द्वारा सोलर सिस्टम स्टॉलर के सौ पदों पर भर्ती की कार्यवाई की जाएगी।
