आज भी एक दर्जन से ज्यादा जूनियर डॉक्टर कर सकते हैं रिजाइन।

पंचायत तंत्र- रायपुर । कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 15 जूनियर डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले सभी जूनियर डॉक्टर मेकाहारा अस्पताल के हैं. आज भी एक दर्जन से अधिक डॉक्टरों के रिजाइन देने की खबर है. इन्होंने इसकी वजह कोरोना वायरस से जंग में सुरक्षा किट के अभाव में काम करना और समय पर वेतन नहीं मिलना बताया है ।
