रायपुर । राजधानी में यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस ने नलघर चौक के पास 30 किलो गांजे के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला गोलबजार थाना इलाके का है।
मिला जानकारी के अनुसार ये तस्कर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में एक बैग के जरिए गांजा रखकर ले जा रहे थे. तभी ट्रैफिक जवानों को ये युवक संदिग्ध लगे और उनकी तलाशी ली गई, तो बैग से 30 किलो गांजा बरामद किया गया. कोतवाली थाना पुलिस इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है ।
आरोपी
गिरफ्तार दोनों आरोपी संजय कुर्मी औऱ मलेश पडाल ओडिशा के मलकान गिरी के रहने वाले हैं. मलकानगिरी से बाइक में सवार होकर गांजा दुर्ग ले जा रहे थे. लेकिन रास्ता भटक गए और नलघर चौक पहुंच गए. इनके पास से दो बैग में 15-15 किलो गांजा मिला है. जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार आंकी जा रही है ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
