
रायपुर । थाना मंदिर हसौद क्षेत्रातंर्गत ग्राम नारा के पास सूमो गोल्ड वाहन में अवैध रूप से शराब तस्करी करते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से 35 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है। बता दें कि मंदिर हसौद पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सूमो गोल्ड वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस के टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन क्रमांक ओडी-16-9391 को पकड़ा। वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनय सिंह निवासी बलरामपुर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा सूमो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 35 पेटी शराब रखा होना पाया गया। जब्त शराब की कीमत लगभग 1,34,400 रूपए बताई जा रही है।
