panchayattantra24.-कोरबा। जिले में 13 फीट लंबा किंग कोबरा मिला है। खेतों के किनारे फुफकार मारता 13 फीट लंबा किंग कोबरा दिखा, तो ग्रामीणों में ने स्नेक कैचर को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने उसे सुरक्षित पकड़ा। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने सांप को पकड़ने की कोशिश की, तो किंग कोबरा ने अटैक करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। किंग कोबरा यह वही प्रजाति है, जो घोंसला बनाती है और मादा अपने अंडों की रखवाली खुद करती है। दरअसल, 31 अक्टूबर को कोरबा जिले के पासरखेत गांव में ग्रामीणों ने अचानक किंग कोबरा सांप को देखा। ग्रामीणों ने फौरन वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी को सूचना दी। इसके बाद स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव को पूरी जानकारी दी। कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव के निर्देश पर स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने किंग कोबरा का रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान किंग कोबरा ने स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी की टीम पर कई बार अटैक करने की कोशिश की, लेकिन किंग कोबरा हर बार नाकाम रहा और काबू में आ गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
