
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में सुगम आवागमन के लिए उरकुरा-सरोना बायपास रेल लाईन के मध्य रेलवे क्रासिंग पर 51 करोड़ 62 लाख रु की लागत से नवनिर्मित गोंदवारा रेलवे ओव्हरब्रिज का लोकार्पण किया ।
इस मौके पर सीएम भूपेश ने कहा कि लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग थी, आज इसकी शुरुआत हो गयी. 52 करोड़ की लागत से ब्रिज बना है. आवागमन की किसी को दिक्कत नहीं होगी. भौगोलिक दृष्टिकोण से हम तमिलनाडु और केरल से बड़े हैं ।
सीएम ने कहा- विकास की बात होनी चाहिए. मैं इससे सहमत हूं, लेकिन पीएम मोदी के आने के बाद सड़क बनाने और विकास कार्यों के लिए 100 फीसदी की राशि को 60-40 फीसदी कर दिया. उन्होंने मंच पर बैठे सांसद सुनील सोनी से मुखातिब होते हुए कहा कि आप सभी सांसद पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री से मिलकर इस राशि को शत-प्रतिशत कराने का दबाव डाला जाए ।
मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. बीजेपी के जो लोग जल्दबाजी में इसका उद्घाटन कर आये उन्हें उद्घाटन के लिए जल्दबाजी थी. ये सड़क तो दो फिट धंस गयी ।
