Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026

दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत

November 8, 2026

बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 9
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » 8 नए केस, एम्स ने कहा-घबराने की जरूरत नहीं 
रायपुर

8 नए केस, एम्स ने कहा-घबराने की जरूरत नहीं 

adminBy adminApril 10, 2020No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

शहीद हेमु कालाणी वार्ड में राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का गुरुवार को अनोखा नज़ारा दिखा। वार्ड पार्षद बंटी होरा के द्वारा गुरुवार सुबह घर-घर जाकर टोकन वितरित किया गया एवं शाम 5 बजे वार्ड में 104 राशन के थैले बांटे गए । राशन वितरण में प्रमुख रूप से महापौर एजाज़ ढेबर, पार्षद नागभूषण राव, राधेश्याम विभार, प्रमोद मिश्रा एवं सम्मानित वार्ड नागरिक उपस्थित थे।
 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कुल 3159 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया है, अभी तक के 3054 परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैं तथा 88 की जांच जारी है. बुधवार रात को कटघोरा से 1 पॉजिटिव मरीज भर्ती किया गया। वहीं गुरुवार को कटघोरा से ही नये 7 पॉजिटिव मरीज पाये गए. इस प्रकार वर्तमान में एम्स रायपुर में कटघोरा के कुल 9 मरीज इलाज चल रहा है। वहीं इलाज के बाद स्वस्थ हुए 9 मरीज को मिलाकर राज्य में कुल 18 केस पाये गए। स्वास्थ्य सचिव ने आज अधिकारियों की बैठक ली। इसमें निजामुद्दीन क्षेत्र से कटघोरा में आये हुए व्यक्तियों के संपर्क में आये संकमित व्यक्तियों के पाये जाने पर समुचे क्षेत्र में सघन निगरानी एवं जांच के निर्देश दिये गए। प्राथमिकता के आधार पर कटघोरा के वार्ड 11 में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, कोरोना लक्षण के पाए जाने वाले व्यक्तियों और बार-बार घर से बाहर जाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके सैंपल लिये जाने के निर्देश दिए। पूरे प्रदेश में जहां भी हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र से आये हुए व्यक्तियों की जानकारी मिली है एवं चिन्हित किये है, उन क्षेत्रों में वर्तमान निवास के क्षेत्र में सघन जांच के निर्देश दिये है। राज्य से अधिकारियों के दल को तत्काल कटघोरा, जिला कोरबा भेजा गया है।
सिंहदेव ने की समीक्षा : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बिन्दुवार समीक्षा किया। वहीं आवश्यक सामग्री के लिए सीजीएमएससी को तत्काल आपूर्ति के निर्देश दिये गए। मेडिकल कॉलेज रायपुर में शीघ्र कोरोना की जांच कराए जाने संचालक, चिकित्सा शिक्षा को निर्देश दिए है। राज्य के सभी लोगों से अपील की है कि कटघोरा में पिछले 3 सप्ताह में आने-जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी टोल फ्री नंबर 104 पर दें। और कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें।
डाक विभाग ने 17 घंटे में पुणे से एम्स तक पहुंचाई कोरोना जांच किट : कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन के चलते हवाई, ट्रेन, बस सेवा बंद है। ऐसे में डाक विभाग के सामने जरूरी सेवा बहाल रखना चुनौती से कम नहीं है। इसके बाद भी डाक विभाग संकट की घड़ी में जीवन रक्षक दवाएं प्रदेश के अस्पतालों, प्रमुख लैब में डाकिया, स्पेशल वैन के माध्यम से सप्लाई कर रहा है। जरूरी दवाओं के पार्सल पहुंचाने के लिए विभाग के कर्मचारी चौबीसों घंटे जुटे हैं। वरिष्ठ अधिकारी से लेकर डाकिया तक बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रधान डाकघर रायपुर के वारिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुणे स्थित माइलैब से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर को ढाई सौ कोरोना जांच किट की सप्लाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तय अवधि से पहले ही महज 17 घंटे में गुरुवार को विभाग ने जांच किट एम्स को सप्लाई कर दी।
स्पेशल वाहन से हुआ वितरण : हेल्थ इंडिया प्राइवेट कंपनी पांडिचेरी से डीडी इंटरप्राइजेस देवेंद्र नगर रायपुर को भेजे गए दवाओं के 52 बॉक्स की सप्लाई की गई। इसी तरह अंबिकापुर से कुसमी भेजा गया दवाओं का पार्सल स्पेशल वाहन के माध्यम से पहुंचाया गया। बताया गया है कि कोरोना जांच किट के 33 बॉक्स गोवा से रायपुर आने हैं। इसका इंतजार किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान डाक सेवाओं को लेकर लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से सेवा दी जा रही है।
एम्स में तैयारी पूरी, घबराने की आवश्यकता नहीं: डॉ. नागरकर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने कोरोना वायरस के सात नए पॉजीटिव केस पाए जाने की पुष्टि की है। यह सभी कटघोरा के निवासी हैं। इन्हें 9 अप्रैल की देर रात एम्स में भर्ती करने की तैयारी चल रही। इन सात नए केस के बाद अब एम्स में कुल नौ एक्टिव केस हो जाएंगे। एम्स प्रबंधन ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। एम्स बड़ी संख्या में कोरोना वायरस पॉजीटिव रोगियों के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।
एम्स की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कटघोरा के सैंपल टेस्टिंग के लिए एम्स भेजे गए थे,जिसमें से सात सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें छह पुरुष और एक महिला रोगी शामिल है। इन सभी को देर रात एम्स में भर्ती करने की तैयारी की जा रही थी। अब कोरोना वायरस के कुल केस की संख्या 18 हो गई है,जिसमें नौ पहले ही ठीक होकर होम क्वारंटाइन में हैं जबकि एक्टिव केस 9 हो गए हैं। पूर्व में एम्स में भर्ती दो रोगियों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि सात नए केस मिलने के बाद भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। एम्स प्रबंधन की ओर से आयुष भवन में कोरोना वायरस के 200 रोगियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है और इसे आवश्यकता पडऩे पर 500 बैड तक किया जा सकता है। अभी तक सिर्फ एक कलस्टर में कोरोना वायरस के पॉजीटिव रोगी मिल रहे हैं। कहीं भी स्टेज थ्री के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। एम्स के पास पर्याप्त मात्रा में टेस्टिंग किट्स, पीपीई किट्स, मास्क और दवाइयां उपलब्ध हैं। 52 अतिरिक्त वेंटिलेटर भी मंगाए गए हैं।
बृजमोहन ने दिया सुझाव: घर-घर जाकर की जाए स्क्रीनिंग
 
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कोरोना संकट के चलते राज्य के बिगड़े हालात पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से टेलीफोन पर चर्चा की तथा जन समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्रियां जैसे नमक, शक्कर, गुड़, दाल, मसाले आदि बस्तर, सरगुजा व जशपुर क्षेत्र की ग्रामीण जनता को नही मिल पा रही है। लॉक डाउन के चलते हॉट बाजार बंद होने से उनके सामने बड़ी संकट की स्थिति निर्मित हो गई है।उनके पास सिर्फ चावल है। राज्य सरकार ग्रामीण जनता तक स्थानीय किराना दुकानों के माध्यम से यह खाद्य सामग्री पहुंचा सकती है। बृजमोहन ने रायपुर के मेकाहारा को कोरोना छोड़कर अन्य बिमारियों के इलाज के लिए आरक्षित किये जाने का सुझाव दिया। कहा कि मेकाहारा प्रदेश का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल हैं यहा प्रदेशभर के लोग कैंसर, हृदय रोग,अस्थि रोग जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज कराने आते है ऐसे में कोरोना जांच के लिए किसी अन्य अस्पताल को चिन्हांकित किया जाना बेहतर होगा। बृजमोहन ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में चिकित्सकों के पास पीपीई किट व सुरक्षा के आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराये ताकि निर्भीक होकर वे मरीजों की वो जांच और इलाज कर सके। बृजमोहन ने कोरोना के 7 नए मरीज सामने आने पर चिंता जाहिर करते हुए श्री बघेल से कहा कि आगे स्थिति भयावह हो, मरीजों की संख्या बढ़े, उससे पहले युद्धस्तर पर घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जानी चाहिए तथा ज्यादा से ज्यादा संदेहियों की टेस्टिंग करने की योजना भी सरकार बनाये।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026

बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

November 8, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने रायपुर से दुर्ग के सफर के दौरान चौक-चौराहों पर रुककर पुलिस एवं यातायात जवानों को भेंट की मिठाई और उपहार

November 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, ‘बॉर्डर’ के गीत से गूंजा CRPF कैंप
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.