Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

June 14, 2026

रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका

June 14, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

June 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 14
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » दिनदहाड़े गोली चलाकर 9 लाख रुपए की लूट कांड का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार,
Uncategorized

दिनदहाड़े गोली चलाकर 9 लाख रुपए की लूट कांड का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार,

adminBy adminMarch 14, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

भिलाई । दिनदहाड़े गोली चलाकर 9 लाख रुपए की लूट कांड को अंजाम देने वाले 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस टीम ने 10 दिनों के भीतर ही इस लूटकांड का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस टीम को प्रोत्साहित करने 2 लाख रुपए इनाम देने की भी घोषणा की गई है. गिरफ्तार तीनों शातिर बदमाश लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. आरोपियों से सघन पूछताछ में कई लूटकांड का खुलासा होने के दावे किये जा रहे हैं. रायपुर में हुए सराफा व्यापारी से लूट मामले में भी इन आरोपियों की संलिप्तता होने की जानकारी मिल रही है।
बता दें कि विगत 5 मार्च को दोपहर 2 बजे कृष्णा कॉमर्शियल कम्पनी के कैशियर आशीष वर्मा को पीछे से धक्का देकर मोटर साइकिल से गिराकर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पिस्टल से धमकाते हुए तीन राउंड फायर कर उसके पास रखे बैग को लूटकर भाग गए. बैग में 9 लाख 19 हजार रुपए, चेक बुक तथा अन्य कागजात थे. मामले में थाना छावनी में धारा 394 भादवि, 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी हिमांशु गुप्ता और डीआईजी रतनलाल डांगी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) प्रवीर चंद्र तिवारी, सीएसपी छावनी विश्वास चन्द्रकार, सीएसपी भिलाई नगर अजीत यादव, एसडीओपी राजीव शर्मा के साथ पाटन, छावनी, सुपेला, नेवई, वैशाली नगर थाना प्रभारियों के साथ अन्य 50 पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर जांच शुरू की गई ।
जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त वाहन को केंद्र बिंदु बनाकर शहर में लगे विभिन्न सीसीटीवी के जरिए ट्रेक किया गया. इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना पर घटना से जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ।
घटना में आरोपी देवी प्रसाद बसोर और मनीष बसोर की घटना में संलिप्तता पाई गई. साथ ही उत्तरप्रदेश के संजय वर्मा को भी हिरासत में लिया गया है. जिनके पास से घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन, एक पिस्टल, 4 जिन्दा कारतूस, 7 देशी कट्टा, 5 जिन्दा कारतूस तथा लूटे गये राशि में से 2 लाख 20 हजार रुपए नगद राशि जब्त किया गया ।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

जशपुर में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, नवाचारों से मजबूत हो रहा भू-जल संवर्धन

June 7, 2026

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 31, 2026

प्रभावित किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है

May 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट
  • रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
  • धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – अरुण साव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.