Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि

July 6, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया नमन

July 6, 2026

राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को लक्ष्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनानी होगी : चौधरी

July 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, July 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण
दुर्ग

बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

Author AuthorBy Author AuthorJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- दुर्ग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल स्वयं छाता लेकर शहर की सड़कों पर उतरे और निगम अमले के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। वार्ड क्रमांक 38, 39, 57 एवं 58 सहित जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए तथा जहां-जहां पानी की निकासी में अवरोध मिला, उसे तत्काल हटाने की कार्रवाई कराई।इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,नीलेश अग्रवाल,पार्षद रामचंद्र सेन,रेशमा सोनकर,सरस निर्मलकर,रंजीता पाटिल सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।
निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम बारिश के मौसम में पूरी तरह सतर्क है तथा नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों एवं आसपास पानी का जमाव न होने दें तथा प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, झिल्ली एवं अन्य कचरा नालियों में न फेंककर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन को ही दें, जिससे जल निकासी बाधित न हो और जलजनित बीमारियों से बचाव किया जा सके।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी सूचना पर तत्काल राहत कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 39 स्थित तालाब किनारे किए गए निर्माण कार्यों का संज्ञान लेते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने, दस्तावेजों की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब किनारे भवन निर्माण का मलबा डालने वालों पर जुर्माना लगाने, मलबा हटाने तथा तालाब की सफाई कर जल निकासी सुचारु करने के निर्देश दिए, ताकि वार्ड क्रमांक 38 महावीर कॉलोनी एवं बैद्यनाथ पारा क्षेत्र में सड़कों पर पानी भरने की समस्या न हो।
इसके पश्चात महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 के नहर-नाला रोड, श्रीराम चौक तथा बीड़ी कॉलोनी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।अधिकारियों ने देखा कि पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे नाला सफाई, मरम्मत एवं जल निकासी सुधार कार्यों का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है तथा भारी बारिश के बावजूद कई स्थानों पर पहले की तुलना में जलभराव की स्थिति में कमी आई है। अधिकारियों ने निगम अमले को निर्देशित किया कि वर्षाकाल के दौरान नियमित रूप से नालों की सफाई, निगरानी एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही बारिश के दौरान तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नगर निगम ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि स्वच्छता बनाए रखें, नालियों में कचरा न डालें तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बारिश के मौसम में शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

संविलियन और समान वेतन की मांग पर प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने के आसार

July 3, 2026

जिला जेल बेमेतरा का व्यापक निरीक्षण: विधिक सहायता, स्वास्थ्य और पुनर्वास व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, बंदियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं

July 2, 2026

विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जिले के 96,085 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

June 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया नमन
  • राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को लक्ष्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनानी होगी : चौधरी
  • रेशम विभाग की योजना से हितग्राहियों को 79,800 रुपए की सब्सिडी, तसर पालन से बढ़ेगी आय
  • पुनर्वास नीति से मिला सम्मानजनक जीवन का नया अवसर, दंतेवाड़ा कलेक्टर कार्यालय में भृत्य पद पर नियुक्ति

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.