Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिला जेल बेमेतरा का व्यापक निरीक्षण: विधिक सहायता, स्वास्थ्य और पुनर्वास व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, बंदियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं

July 2, 2026

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने छाती में मखाना खेती का किया निरीक्षण

July 2, 2026

समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, July 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जिला जेल बेमेतरा का व्यापक निरीक्षण: विधिक सहायता, स्वास्थ्य और पुनर्वास व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, बंदियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं
दुर्ग

जिला जेल बेमेतरा का व्यापक निरीक्षण: विधिक सहायता, स्वास्थ्य और पुनर्वास व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, बंदियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं

Author AuthorBy Author AuthorJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

बंदियों को समयबद्ध विधिक सहायता, स्वास्थ्य, भोजन एवं सुविधाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

बंदियों को गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता, स्वास्थ्य, भोजन एवं पुनर्वास सुविधाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश

panchayattantra24.-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एसओपी-2016 एवं संबंधित प्रावधानों के तहत गठित ष्बोर्ड ऑफ विजिटर्सष् द्वारा आज जिला जेल बेमेतरा का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अध्यक्षता माननीय श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा ने की। इस दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जेल लीगल एड क्लीनिक, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। अधिकारियों ने समस्त बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से अलग-अलग चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। चर्चा के दौरान बंदियों ने बताया कि जेल में किसी भी प्रकार का जातिगत भेदभाव नहीं है तथा सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि जेल के संधारित अभिलेखों एवं रजिस्टरों में जाति संबंधी किसी प्रकार का उल्लेख नहीं किया गया है।
बोर्ड ने बंदियों के मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए उपलब्ध मनोरंजन सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। जेल की दो बैरकों में टेलीविजन की व्यवस्था है, जहां समाचार, योग, आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का नियमित प्रसारण किया जाता है। इसके अतिरिक्त तबला, ढोलक, झांझ, मंजीरा जैसे वाद्ययंत्र तथा लूडो एवं कैरम जैसी खेल सामग्री भी बंदियों को उपलब्ध कराई गई है।
निरीक्षण के दौरान पेयजल, स्वच्छता एवं भोजन व्यवस्था की विशेष रूप से समीक्षा की गई। जिला जेल में तीन ट्यूबवेल, एक आंतरिक जल टंकी तथा एक ओवरहेड टंकी के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था है। बोर्ड ने भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जेल मैनुअल के अनुरूप प्रतिदिन बदलते मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा मौसमी सब्जियों एवं दालों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला जेल में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंदनलाल स्वर्णकार प्रत्येक मंगलवार को बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार करते हैं, जबकि फार्मासिस्ट प्रतिदिन उपलब्ध रहकर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं। बोर्ड ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जेल लीगल एड क्लीनिक, विधिक सहायता हेल्प डेस्क, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, मुलाकात कक्ष, बंदियों को उपलब्ध कराए गए वस्त्र, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला जेल में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 12 दिवसीय ’’लघु उद्यमी फास्ट फूड स्टॉल’’ प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विचाराधीन बंदियों को बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कौशल विकास प्रशिक्षण बंदियों के पुनर्वास, आत्मनिर्भरता तथा समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जिले के 96,085 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

June 29, 2026

दुर्ग जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: एक यूनिट ब्लड नहीं मिलने से युवती की मौत, 4 कर्मचारियों की नौकरी गई, 2 डॉक्टर समेत 7 पर कार्रवाई

June 29, 2026

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: बंद पड़े लॉज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 युवतियां और 2 युवक मिले, जांच में जुटी पुलिस

June 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जिला जेल बेमेतरा का व्यापक निरीक्षण: विधिक सहायता, स्वास्थ्य और पुनर्वास व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, बंदियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं
  • कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने छाती में मखाना खेती का किया निरीक्षण
  • समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • शाला प्रवेशोत्सव से बीजापुर में शिक्षा की नई शुरुआत, 37 बंद स्कूल फिर से हुए आबाद
  • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शुभारंभ, ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.