Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 19, 2026

मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 19, 2026

रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश- रायगढ़ में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने तैयार कीं अनोखी बीज राखियां

July 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, July 19
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जिले के 96,085 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
दुर्ग

विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जिले के 96,085 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Author AuthorBy Author AuthorJune 29, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल से जिलेभर में अभियान की शुरुआत, 96,085 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

panchayattantra24.-बेमेतरा । राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु (एमसीएच) अस्पताल, बेमेतरा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री दीपेश साहू एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने बच्चों को पोलियो की “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया तथा जिलेवासियों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा, पार्षद सुश्री नीतु कोठारी, श्री गौरव साहू, श्री निखिल साहू, श्रीमती चांदनी रोशन दत्ता, रवि मुलवानी, महेश साहू, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू, नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. राज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, आरएमएनसीएच सलाहकार, एनसीडी डाटा मैनेजर, आईडीएसपी, वीबीडीटीएस सुपरवाइजर, जिला मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
96 हजार से अधिक बच्चों तक पहुंचेगा अभियान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 96,085 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पूरे जिले में 801 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं तथा 14 ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 जून को बूथ दिवस के रूप में सभी निर्धारित केंद्रों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। वहीं 29 एवं 30 जून को अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर पोलियो की खुराक उपलब्ध कराएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।
“हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंद” : विधायक दीपेश साहू
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भारत ने पोलियो जैसी गंभीर बीमारी पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की निरंतर सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी माता-पिता एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं। कोई भी बच्चा इस अभियान से छूटना नहीं चाहिए।
विधायक श्री साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से अभियान को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सशक्त बनाया जा रहा है और टीकाकरण अभियान बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे स्वयं तो अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाएं ही, साथ ही अपने आसपास के परिवारों को भी जागरूक करें, जिससे बेमेतरा का कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।
अभियान की निगरानी के लिए विशेष टीम गठित
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक निगरानी एवं निरीक्षण हेतु अधिकारियों की टीम गठित की गई है। अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि सभी लक्षित बच्चों तक समय पर पोलियो की खुराक पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, शिक्षा विभाग तथा मितानिन कार्यक्रम का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से अभियान को सफल बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, महामंत्री संदीप यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रेवाराम निषाद, करण साहू, रुद्राक्ष साहू, गोपी देवांगन, पिंकी नेमा गुप्ता, रोहित साहू, गौकरण साहू, वैभव तिवारी सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बेटी से बात करने से रोकने पर पिता की हत्या: बालोद में 6 आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

July 10, 2026

बीएसपी में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवरब्रिज क्रेन का केबिन, ऑपरेटर आईसीयू में भर्ती, जांच शुरू

July 10, 2026

बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

July 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश- रायगढ़ में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने तैयार कीं अनोखी बीज राखियां
  • गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता
  • हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.