Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सामान्य बारिश के करीब पहुंचा आंकड़ा; सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 872.8 मिमी, सरगुजा में महज 304.5 मिमी वर्षा

August 7, 2026

छत्तीसगढ़ में बढ़ा सौर ऊर्जा का उजियारा, 36 हजार से अधिक घरों की छतों पर पहुंचा सूर्य घर

August 7, 2026

धान से हटकर अदरक की खेती ने बदली किसान की किस्मत, पौन एकड़ में लाखों की कमाई

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, August 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » धमतरी में पशुपालकों के लिए खुलेगा पशु औषधि विक्रय केंद्र, सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक दवाएं
छत्तीसगढ़

धमतरी में पशुपालकों के लिए खुलेगा पशु औषधि विक्रय केंद्र, सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक दवाएं

Author AuthorBy Author AuthorAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

धमतरी विकासखंड में प्रथम पशु औषधि विक्रय केंद्र (PAVK) के लिए दस्तावेजों का सत्यापन पूर्ण

panchayattantra24.-धमतरी। पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP) के अंतर्गत पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती पशु औषधियां उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में पशु औषधि विक्रय केंद्र (P.A.V.K.- Pashu Aushadhi Vikray Kendra) की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदन के दस्तावेजों का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है।
संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं, छत्तीसगढ़, रायपुर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में विकासखंड धमतरी से प्राप्त PAVK आवेदन पोर्टल पर स्वीकृत (Accepted) होने के पश्चात आवेदन की अर्हता पूर्ण करने के लिए प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन 6 अगस्त 2026 को उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला धमतरी द्वारा किया गया। इस दौरान PAVK आवेदक श्री देवेश कुमार सिन्हा, सिन्हा कृषि केंद्र (पीएम किसान समृद्धि केंद्र), ग्राम कोलियरी, विकासखंड धमतरी तथा फार्मासिस्ट श्री प्रतीक वाटवानी, धमतरी उपस्थित रहे।
पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां
पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक पोर्टल पर स्वीकृत आवेदनों में दस्तावेज सत्यापन के चरण तक पहुंचने वाला यह एकमात्र आवेदन है, जिससे जिले को इस पहल में अग्रणी अवसर मिला है।
PAVK का संचालन प्रारंभ होने के बाद विकासखंड धमतरी क्षेत्र के पशुपालकों को जेनेरिक पशु औषधियां सस्ती एवं उचित दरों पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे पशुओं के उपचार में होने वाले खर्च को कम करने, समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने तथा पशुधन के स्वास्थ्य संरक्षण में मदद मिलेगी। साथ ही पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाओं और औषधियों के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी |
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में पशुपालकों को बेहतर एवं सुलभ पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। पशु औषधि विक्रय केंद्र प्रारंभ होने से पशुपालकों को आवश्यक जेनेरिक पशु औषधियां उचित एवं सस्ती दरों पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे समय पर उपचार की सुविधा मिलने के साथ पशुपालकों के उपचार संबंधी खर्च में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय का महत्वपूर्ण आधार है। पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दवाइयों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना पशुपालकों की आय और आजीविका को मजबूत करने की दिशा में उपयोगी कदम है। उन्होंने संबंधित विभाग को केंद्र के संचालन की प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों को मिल सके।
यह पहल जिले में पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पशुपालकों में पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पशुधन आधारित आजीविका को और मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

धान से आगे बढ़ी खेती की राह, गेंदा फूल ने बढ़ाई कुमारी चंद्राकर की कृषि आय

August 7, 2026

छिपली की दीदियों का कमाल, बकरी पालन से बढ़ी आय और मजबूत हुआ आत्मविश्वास

August 7, 2026

आजादी के 80 साल बाद भी बैगा बस्ती की प्यास नहीं बुझी: बेलापानी में 35 परिवार नदी का मटमैला पानी पीने को मजबूर, 3 साल पहले भी चल रहा था जल जीवन मिशन का काम

August 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सामान्य बारिश के करीब पहुंचा आंकड़ा; सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 872.8 मिमी, सरगुजा में महज 304.5 मिमी वर्षा
  • छत्तीसगढ़ में बढ़ा सौर ऊर्जा का उजियारा, 36 हजार से अधिक घरों की छतों पर पहुंचा सूर्य घर
  • धान से हटकर अदरक की खेती ने बदली किसान की किस्मत, पौन एकड़ में लाखों की कमाई
  • छत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर – भाजपा
  • कृषि विभाग ने खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर जारी किया कारण बताओ नोटिस

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.