Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें कार्य – मंत्री चौधरी

August 20, 2026

खस की राखियां रक्षाबंधन पर देंगी खुशबू का अनोखा एहसास, पानी की बूंद पड़ते ही महकेगी कलाई

August 20, 2026

दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रवाना

August 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पीएम सूर्य घर योजना से बदली बिजली की तस्वीर, दंतेवाड़ा में उपभोक्ता का बिल पहुंचा माइनस में
छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर योजना से बदली बिजली की तस्वीर, दंतेवाड़ा में उपभोक्ता का बिल पहुंचा माइनस में

Author AuthorBy Author AuthorAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-दंतेवाड़ा। केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिले के नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से लोग न केवल अपनी बिजली की जरूरतें पूरी कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर आय अर्जित करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। जिले के कतियाररास निवासी सुरेश कुमार वर्मा इस योजना की सफलता की एक प्रेरक मिसाल बनकर सामने आए हैं। उन्होंने मई 2026 में अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया। सोलर प्लांट लगने के बाद उनके बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। वर्मा बताते हैं कि पहले जहां नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, वहीं अब उनका बिजली बिल माइनस में आ रहा है। इस माह उन्हें लगभग 150 रुपये का माइनस बिजली बिल प्राप्त हुआ है, जो अतिरिक्त बिजली उत्पादन का सकारात्मक परिणाम है।
वर्मा को सोलर संयंत्र स्थापना के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। वे बताते हैं कि घर में अकेले रहने के कारण उन्होंने अपनी आवश्यकता के अनुसार 3 किलोवाट क्षमता का संयंत्र चुना। उनके दोनों बच्चे बाहर नौकरी करते हैं, लेकिन उन्होंने अपने पिता की सुविधा और भविष्य की बचत को ध्यान में रखते हुए पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी जुटाई। बच्चों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और अधिकृत वेंडरों से योजना की पूरी जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वर्मा का कहना है कि सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया सरल है और सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के कारण यह आम नागरिकों के लिए किफायती भी बन गई है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ते बिजली खर्च से राहत पाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ लें।
उल्लेखनीय है कि ’’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ के तहत पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आकर्षक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य घरों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना, बिजली बिल में कमी लाना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस संबंध मे जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे योजना की अधिक जानकारी के लिए संबंधित विद्युत कार्यालय अथवा अधिकृत वेंडरों से संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का हिस्सा बनें।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कोरिया के जीराफूल चावल को एफपीओ मॉडल से मिल रही नई पहचान, 832 किसान प्राकृतिक खेती से बढ़ा रहे आमदनी की संभावनाएं

August 20, 2026

जल जीवन मिशन में धमतरी की बड़ी छलांग, 622 में से 530 गांवों में पहुंचा हर घर जल

August 20, 2026

KBC में 50 लाख जीतने वाले छत्तीसगढ़ के योगेश साहू की प्रेरक कहानी

August 20, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें कार्य – मंत्री चौधरी
  • खस की राखियां रक्षाबंधन पर देंगी खुशबू का अनोखा एहसास, पानी की बूंद पड़ते ही महकेगी कलाई
  • दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रवाना
  • कोरिया के जीराफूल चावल को एफपीओ मॉडल से मिल रही नई पहचान, 832 किसान प्राकृतिक खेती से बढ़ा रहे आमदनी की संभावनाएं
  • पीएम सूर्य घर योजना से बदली बिजली की तस्वीर, दंतेवाड़ा में उपभोक्ता का बिल पहुंचा माइनस में

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.