Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार, 50 से ज्यादा पर FIR; CCTV-ड्रोन फुटेज से बाकी उपद्रवियों की तलाश तेज

August 31, 2026

झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद भी फैसला नहीं, NIA कोर्ट ने फिर बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय

August 31, 2026

नमो ड्रोन दीदी योजना ने खोले रोजगार के नए द्वार, खेतों में ड्रोन उड़ा रही सीमा वर्मा

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » फर्जी नियुक्ति पत्र से नौकरी का खेल! भाजपा नेता पर 2 लाख रुपये लेने का आरोप, एसपी से शिकायत के बाद FIR की तैयारी
छत्तीसगढ़

फर्जी नियुक्ति पत्र से नौकरी का खेल! भाजपा नेता पर 2 लाख रुपये लेने का आरोप, एसपी से शिकायत के बाद FIR की तैयारी

Author AuthorBy Author AuthorAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ राज्य बीज-कृषि विकास निगम के नाम से जारी फर्जी नियुक्ति पत्र का मामला सामने आया है। इसमें कसडोल में निगम का कार्यालय नहीं होने के बावजूद डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। भाजपा नेता कृष्णा अवस्थी पर नौकरी के नाम पर 2 लाख रुपए लेने का आरोप लगा है। वह पहले से ही फर्जी तबादला मामले में जेल में हैं। जानकारी के मुताबिक, कसडोल के रहने वाले हेमंत साहू को कृष्णा अवस्थी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के स्थायी पद पर नौकरी दिलाने का वादा किया था। आरोप है कि इसके बदले कृष्णा अवस्थी ने हेमंत साहू से 2 लाख रुपए लिए। पीड़ित के दोस्त मेघनाथ बंजारे ने मामले की शिकायत बलौदाबाजार एसपी से की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने पूरे मामले को इस तरह तैयार किया था कि हेमंत साहू को कोई शक नहीं हुआ और उन्होंने राशि दे दी। जब नियुक्ति की तारीख आई और हेमंत साहू कार्यालय जाने की तैयारी करने लगे, तब पता चला कि कसडोल में छत्तीसगढ़ राज्य बीज-कृषि विकास निगम का कोई कार्यालय ही नहीं है। फर्जी नियुक्ति पत्र रायपुर स्थित “बीज भवन” के लेटरहेड पर जारी किया गया था। इसमें 6 जुलाई 2026 को ज्वाइनिंग की तारीख और 30,700 रुपए मासिक वेतन बताया गया था। पत्र में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण, आयु प्रमाण और फोटो सहित कई दस्तावेज मांगे गए थे।
पत्र में नौकरी की शर्तें, अनुशासन से जुड़े नियम और काम की जिम्मेदारियों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया था। इसकी बनावट इतनी वास्तविक थी कि इसे देखकर सामान्य व्यक्ति को फर्जी होने का शक नहीं हो सकता था। महाप्रबंधक विनोद कुमार वर्मा ने पत्र मिलने के बाद इसे पूरी तरह अवैध बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बलौदाबाजार जिले के कसडोल में निगम की कोई इकाई नहीं है। पिछले दो साल से विभाग में कोई भर्ती अभियान भी नहीं चला है।
विनोद वर्मा ने बताया कि नियुक्ति पत्र पर किए गए उनके हस्ताक्षर भी कॉपी-पेस्ट किए गए हैं। उनके अनुसार, किसी पुराने आदेश को स्कैन कर कॉपी-पेस्ट के जरिए यह दस्तावेज तैयार किया गया। फॉन्ट और लेआउट में थोड़ा बदलाव कर इसे नया रूप दिया गया। महाप्रबंधक ने कहा, “यह बेरोजगारों की मजाक नहीं, बल्कि उनके सपनों के साथ क्रूर खिलवाड़ है।” विनोद वर्मा ने मामले में तेलीबांध थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षरों का इस तरह इस्तेमाल करने से संस्थान की साख को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने फर्जीवाड़े में शामिल मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने शिकायत स्वीकार कर जल्द जांच शुरू करने का आश्वासन दिया।
विनोद वर्मा ने साफ कहा, “जब भर्ती ही नहीं, तो नियुक्ति पत्र कैसे जारी हो सकता है?” कृष्णा अवस्थी पहले से फर्जी तबादला मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। अब सामने आए इस आरोप से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस जांच करेगी कि ठगी की रकम कहां गई और क्या अवस्थी ने पहले भी इसी तरह अन्य युवाओं को निशाना बनाया है। बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जाएगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद भी फैसला नहीं, NIA कोर्ट ने फिर बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय

August 31, 2026

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सेना भर्ती का बड़ा मौका, अक्टूबर में सागर में होगी रैली

August 31, 2026

NH-130C पर फिर लगा जाम, विशालकाय पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार

August 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बिलासपुर हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार, 50 से ज्यादा पर FIR; CCTV-ड्रोन फुटेज से बाकी उपद्रवियों की तलाश तेज
  • झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद भी फैसला नहीं, NIA कोर्ट ने फिर बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को आएगा निर्णय
  • नमो ड्रोन दीदी योजना ने खोले रोजगार के नए द्वार, खेतों में ड्रोन उड़ा रही सीमा वर्मा
  • छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सेना भर्ती का बड़ा मौका, अक्टूबर में सागर में होगी रैली
  • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से 11 महिलाओं ने कमाए 2.50 लाख रुपये

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.