panchayattantra24.-मुंगेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका लोरमी के मानस भवन और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नामांतरण, पेंशन सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं तथा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई, अन्नप्राशन, सुपोषण टोकरी का वितरण आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों को शासन की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। श्रम कल्याण विभाग द्वारा हितग्राहियों को श्रम पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ दिया गया। हितग्राहियों को फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। नोनी सुरक्षा योजना के तहत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, महिला स्व-सहायता समूह को चेक, मत्स्य पालकों को जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को छड़ी, श्रवण यंत्र एवं पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
