panchayattantra24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत पिपरखुटी स्थित सोनकछार जलाशय के आसपास स्वच्छता एवं जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान के दौरान सोनकछार जलाशय एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही नदी-घाट स्वच्छता, जल जन चौपाल, जनसंपर्क, ग्रामीण पेयजल स्रोतों की जांच तथा ग्राम जल सुरक्षा संवाद जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
जल जन चौपाल में ग्रामीणों को बताया गया कि जल स्रोतों की स्वच्छता केवल पर्यावरण संरक्षण से ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन से भी सीधे जुड़ी हुई है। वर्षा जल के संचयन, उपलब्ध जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा तालाब, जलाशय एवं अन्य परंपरागत जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पिपरखुटी के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा जल संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान की यह पहल स्वच्छ जल स्रोत और सुरक्षित भविष्य के संदेश के साथ ग्रामीणों को जल संरक्षण की जिम्मेदारी से जोड़ रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
