Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गांधी जयंती पर खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा, प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शुरू हुई कई नई पहल

October 2, 2026

जशपुर में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

October 2, 2026

प्रसव के बाद काम से दूर रहीं नंदरानी, मिनीमाता महतारी जतन योजना ने थामा परिवार का हाथ, 20 हजार रुपये की सहायता से दवा, पोषण आहार और नवजात की जरूरतें हुईं पूरी

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रसव के बाद काम से दूर रहीं नंदरानी, मिनीमाता महतारी जतन योजना ने थामा परिवार का हाथ, 20 हजार रुपये की सहायता से दवा, पोषण आहार और नवजात की जरूरतें हुईं पूरी
बिलासपुर

प्रसव के बाद काम से दूर रहीं नंदरानी, मिनीमाता महतारी जतन योजना ने थामा परिवार का हाथ, 20 हजार रुपये की सहायता से दवा, पोषण आहार और नवजात की जरूरतें हुईं पूरी

Author AuthorBy Author AuthorOctober 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-मुंगेली। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन समय में आर्थिक सहारा बन रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी मुंगेली विकासखंड के ग्राम सोढ़ार, गांधी नगर निवासी नंदरानी साहू की है, जो पेशे से निर्माण श्रमिक हैं। गर्भावस्था के दौरान उन्हें चिंता थी कि प्रसव के अंतिम दिनों और प्रसव के बाद कुछ समय तक काम पर नहीं जा पाने से परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन योजना उनके लिए राहत का माध्यम बनी। प्रसव के उपरांत नंदरानी साहू ने योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया, जिसके बाद उन्हें एकमुश्त 20 हजार की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। यह राशि प्रसव के बाद उत्पन्न आवश्यक खर्चों को पूरा करने में उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई। इससे दवाइयों, पोषण आहार, नवजात शिशु के कपड़ों सहित अन्य जरूरी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली।
हितग्राही नंदरानी साहू ने बताया कि उन्होंने अपने द्वितीय प्रसव के लिए योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया था। शासन से प्राप्त 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उनके और उनके परिवार के लिए उपयोगी रही। प्रसव के बाद जब काम पर जाना संभव नहीं था, उस समय इस आर्थिक सहयोग से परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिली। उन्होंने बताया कि योजना की राशि का उपयोग दवाई, पोषण आहार, नवजात शिशु के कपड़े तथा अन्य आवश्यक घरेलू जरूरतों को पूरा करने में किया गया। नंदरानी साहू के लिए शासन की यह सहायता प्रसव के बाद के समय में परिवार की जरूरतों को संभालने में महत्वपूर्ण सहारा बनी।
श्रम पदाधिकारी मुंगेली श्रीमती नचिकेता तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना का उद्देश्य महिला श्रमिकों एवं उनके परिवारों को प्रसव के पश्चात आने वाली आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। नंदरानी साहू को मिला 20 हजार का लाभ इस योजना के माध्यम से महिला श्रमिक परिवारों को मिलने वाली सहायता का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 594 महिला निर्माण श्रमिकों को प्रति प्रसव 20 हजार के मान से कुल 01 करोड़ 18 लाख 80 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वहीं, असंगठित क्षेत्र की 261 महिला श्रमिकों को महतारी जतन योजना के तहत कुल 52 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
गांवों में शिविर लगाकर श्रमिकों को दी जा रही सुविधा
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि निर्माणी एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण एवं ई-केवाईसी के लिए जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। श्रमिक इन शिविरों में उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और पात्रता के अनुसार श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 05 एवं 06 अक्टूबर को विकासखंड पथरिया के ग्राम भटगांव, विकासखंड लोरमी के ग्राम झाफल तथा विकासखंड मुंगेली के ग्राम कंतेली में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 07 एवं 08 अक्टूबर को पथरिया के ग्राम सिलतरा, लोरमी के ग्राम सेमरिया तथा मुंगेली के ग्राम बोधापारा में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 09 एवं 10 अक्टूबर को विकासखंड पथरिया के ग्राम डांड़गांव, लोरमी के ग्राम मोहतरा कुर्मी तथा मुंगेली के ग्राम जमकोर में ई-केवाईसी शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

नमो ड्रोन दीदी बनीं किसानों की नई मददगार, एक दिन में 20 से 25 एकड़ तक फसलों में दवा का छिड़काव

October 2, 2026

दिव्यांग सहायता योजना से मिली 1 लाख रूपए की मदद, रोशनी अपने बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटीं

October 1, 2026

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से आसान हुई बच्चों की पढ़ाई, निर्माण श्रमिक राजेश पाण्डेय के परिवार को मिला सहारा

October 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गांधी जयंती पर खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा, प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शुरू हुई कई नई पहल
  • जशपुर में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में व्यापक स्वच्छता श्रमदान
  • प्रसव के बाद काम से दूर रहीं नंदरानी, मिनीमाता महतारी जतन योजना ने थामा परिवार का हाथ, 20 हजार रुपये की सहायता से दवा, पोषण आहार और नवजात की जरूरतें हुईं पूरी
  • कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों तक पहुंचा जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
  • नमो ड्रोन दीदी बनीं किसानों की नई मददगार, एक दिन में 20 से 25 एकड़ तक फसलों में दवा का छिड़काव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.