panchayattantra24.-कोरिया। जिस जमीन पर परिवार की पीढ़ियां निवास करती आ रही थीं, उसका पट्टा मिलने से ग्राम अंगा निवासी लालप्रसाद साहू के परिवार को मालिकाना हक मिला है। मजदूरी कर तीन सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करने वाले 31 वर्षीय लालप्रसाद के नाम भूस्वामित्व योजना के अंतर्गत 252 वर्गमीटर जमीन का पट्टा बना है।
स्वर्गीय माखन लाल साहू के पुत्र लालप्रसाद बताते हैं कि उनके बाबा इस जमीन पर काबिज थे। परिवार का यहां पचास वर्षों से अधिक समय से कब्जा था, लेकिन जमीन का पट्टा नहीं बना था।
वर्ष 2025-26 में भूस्वामित्व योजना के अंतर्गत लालप्रसाद साहू के नाम से पट्टा जारी हुआ। इससे लंबे समय से निवासरत परिवार को जमीन पर अपने अधिकार का दस्तावेज प्राप्त हुआ।
लालप्रसाद ने पट्टा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उनके परिवार के लिए यह पट्टा उस जमीन पर अधिकार की पहचान है, जहां उनकी पिछली पीढ़ियां भी निवास करती रही हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
