Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : पीएम किसान सम्मान निधि बनी गंगाधर साहू की खेती का सहारा, खाद-बीज की खरीदी और कृषि कार्यों में मिल रही मदद

October 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान: पीएम आवास योजना से नरेन्द्र साहू का पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार

October 16, 2026

‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ से सोमारू राम को मिली नई जिंदगी

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, वॉकाथॉन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
रायपुर

विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, वॉकाथॉन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Author AuthorBy Author AuthorOctober 16, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के एनेस्थीसियोलॉजी एवं पेन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जया ललवानी के मार्गदर्शन में विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर जनजागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की गई। इस आयोजन में विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. प्रतीक्षा अग्रवाल, डॉ. मंजुलता टंडन, डॉ. ए. शशांक, डॉ. अमृता जैन एवं डॉ. शाहिदा खातून ने सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को जीवनरक्षक कौशलों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित शल्य चिकित्सा में एनेस्थीसिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था।

रेलवे स्टेशन पर पंचरक्षक का लाइव प्रदर्शन
कार्यक्रम की पहली कड़ी में प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक रायपुर रेलवे स्टेशन पर पंचरक्षक अभियान के अंतर्गत जीवनरक्षक कौशलों का लाइव प्रदर्शन किया गया। विशेषज्ञों ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की तकनीक का प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हैंड्स-ऑन अभ्यास में भाग लिया और आपातकालीन परिस्थितियों में सीपीआर देने की बुनियादी तकनीक सीखी। इस पहल का उद्देश्य आमजन को आपातकाल में त्वरित सहायता देने तथा बहुमूल्य जीवन बचाने के लिए प्रेरित करना था।

वॉकाथॉन के माध्यम से एनेस्थीसिया के प्रति जागरूकता
इसके पश्चात पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से नगर घड़ी चौक तक जागरूकता वॉकाथॉन आयोजित किया गया। इसमें आईएसए (ISA) स्टेट ब्रांच की अध्यक्ष डॉ. एस. दासगुप्ता, सचिव डॉ. जया ललवानी, आईएसए सिटी ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. विवेक गोयल एवं सचिव डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल सहित चिकित्सकों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वॉकाथॉन के माध्यम से आमजन को बताया गया कि एनेस्थीसिया केवल ऑपरेशन के दौरान बेहोशी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज की सुरक्षा, दर्द नियंत्रण और सुरक्षित उपचार का एक अभिन्न अंग है।

अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में पंचरक्षक प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रदर्शनी
कार्यक्रम की अगली कड़ी में अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में पंचरक्षक थीम के अंतर्गत स्नातक विद्यार्थियों की पोस्टर प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रदर्शनी की थीम “बिफोर ड्यूरिंग एंड बियोन्ड सर्जरी (Before, During and Beyond Surgery)” रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने शल्य चिकित्सा से पहले, ऑपरेशन के दौरान तथा ऑपरेशन के बाद मरीज की सुरक्षा में एनेस्थीसिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

पंचरक्षक अभियान के अंतर्गत पाँच प्रमुख जीवनरक्षक कौशलों को शामिल किया गया:-

कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR/COLS): हृदय गति रुकने की स्थिति में जीवनरक्षक सहायता।

चोकिंग प्रबंधन (Heimlich Manoeuvre): गले में बाहरी वस्तु फँसने पर तत्काल सहायता।

बेहोशी प्रबंधन (Syncope Management): बेहोशी की स्थिति में उचित प्राथमिक सहायता।

आघात एवं रक्तस्राव नियंत्रण (Trauma & Bleeding Control): चोट लगने और रक्तस्राव होने पर त्वरित सहायता।
आपातकालीन सक्रियता एवं गोल्डन ऑवर प्रतिक्रिया (Emergency Activation & Golden Hour Response): आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय करना और समय पर उपचार सुनिश्चित करना।
इन्हीं पाँच जीवनरक्षक कौशलों पर आधारित प्रतियोगिता में पाँच-पाँच स्नातक विद्यार्थियों के समूह बनाए गए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावहारिक दक्षता, टीम भावना, त्वरित निर्णय क्षमता और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया विकसित करना था।
इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के प्रभारी डीन डॉ. एस. बी. एस. नेताम, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. वर्षा मुंगुटवार, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडेय तथा सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह की उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया।
जीवनरक्षा एवं सुरक्षित चिकित्सा का संदेश
विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं को अस्पतालों से बाहर आमजन तक पहुँचाने तथा चिकित्सा विद्यार्थियों में सुरक्षित शल्य चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। रेलवे स्टेशन पर सीपीआर का लाइव प्रदर्शन, वॉकाथॉन और पंचरक्षक प्रतियोगिता ने जीवनरक्षक कौशल, मरीज की सुरक्षा और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश समाज तक पहुँचाया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सही समय पर दी गई जीवनरक्षक सहायता किसी की जान बचा सकती है और सुरक्षित एनेस्थीसिया बेहतर शल्य चिकित्सा का आधार है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : पीएम किसान सम्मान निधि बनी गंगाधर साहू की खेती का सहारा, खाद-बीज की खरीदी और कृषि कार्यों में मिल रही मदद

October 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान: पीएम आवास योजना से नरेन्द्र साहू का पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार

October 16, 2026

‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ से सोमारू राम को मिली नई जिंदगी

October 16, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : पीएम किसान सम्मान निधि बनी गंगाधर साहू की खेती का सहारा, खाद-बीज की खरीदी और कृषि कार्यों में मिल रही मदद
  • सेवा संकल्प अभियान: पीएम आवास योजना से नरेन्द्र साहू का पक्का घर बनाने का सपना हुआ साकार
  • ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ से सोमारू राम को मिली नई जिंदगी
  • विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, वॉकाथॉन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का सख्त रुख, प्रधानमंत्री आवास निर्माण में अनियमितता पर दो ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.