Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बापू के आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाना जरूरी: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

November 23, 2026

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

November 23, 2026

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » देशभर के पर्यटकों और युवाओं को आकर्षित करने की तैयारी, जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
रायपुर

देशभर के पर्यटकों और युवाओं को आकर्षित करने की तैयारी, जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

Author AuthorBy Author AuthorNovember 23, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइन, हॉट एयर बैलून, कयाकिंग और ट्रेकिंग सहित विविध साहसिक गतिविधियां होंगी आकर्षण का केंद्र

स्थानीय युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए खुलेंगे नए अवसर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से परिपूर्ण जशपुर जिले को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में जशपुर जम्बूरी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने और स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आयोजित होने वाली जशपुर जम्बूरी में साहसिक खेलों, प्रकृति पर्यटन, जनजातीय कला-संस्कृति और पारंपरिक खानपान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को आकर्षक, रोमांचक और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जम्बूरी के माध्यम से देशभर के युवाओं, पर्यटकों, साहसिक खेल प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों को जशपुर की खूबसूरत वादियों, पहाड़ों, झरनों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।
साहसिक खेलों से रोमांचित होंगे पर्यटक
जशपुर जम्बूरी 2026 में साहसिक पर्यटन को विशेष महत्व दिया जाएगा। आयोजन के दौरान रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइन, हॉट एयर बैलून और विभिन्न एडवेंचर गेम्स जैसी रोमांचक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके साथ ही कयाकिंग और बोटिंग सहित जल क्रीड़ा गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और पर्यटकों को रोमांच तथा साहसिक खेलों का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
प्रकृति की गोद में ट्रेकिंग, नेचर वॉक और बर्ड वॉचिंग का मिलेगा आनंद
जम्बूरी में प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेकिंग, नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग और प्रकृति फोटोग्राफी जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से प्रतिभागी जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे वन क्षेत्रों, पहाडि़यों और जैव विविधता को करीब से जान सकेंगे। इसके अलावा साइकिलिंग, तीरंदाजी, रस्साकशी और पारंपरिक ग्रामीण खेलों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
जनजातीय कला-संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से रूबरू होंगे पर्यटक
जशपुर जम्बूरी में जिले की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और स्थानीय परंपराओं की विशेष झलक देखने को मिलेगी। आयोजन स्थल पर जनजातीय कला, बांस शिल्प, हस्तनिर्मित वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल पर्यटकों को स्थानीय खानपान और स्वाद से परिचित कराएंगे।
टेंट कैंपिंग, बोनफायर और सांस्कृतिक संध्या के आयोजन से पर्यटकों को प्रकृति के बीच मनोरंजन के साथ जनजातीय जीवनशैली, लोककला और परंपराओं को करीब से अनुभव करने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा तथा उत्पादों के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान करेगा।
पर्यटन के विस्तार से स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
जशपुर जम्बूरी 2026 केवल पर्यटन और मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल साबित होने की उम्मीद है। आयोजन से स्थानीय युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, होमस्टे संचालकों, हस्तशिल्प कलाकारों, छोटे व्यवसायियों और पर्यटन सेवाओं से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकेंगे।
पर्यटकों की भागीदारी से स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों, हस्तशिल्प और पर्यटन सेवाओं को व्यापक बाजार उपलब्ध होने की संभावना है। इससे पर्यटन आधारित रोजगार एवं स्वरोजगार गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
मयाली और देशदेखा सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों को मिलेगी नई पहचान
प्राकृतिक सौंदर्य, हरी-भरी वादियों, झरनों, पहाड़ों और वन संपदा से समृद्ध जशपुर जिले में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। जशपुर जम्बूरी के माध्यम से मयाली, देशदेखा सहित जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को देशभर के पर्यटकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से जशपुर को साहसिक एवं प्रकृति पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने के साथ स्थानीय जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
जशपुर जम्बूरी 2026 पर्यटन को नई दिशा देने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने और रोजगार के अवसरों का विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन बनने की उम्मीद है। प्रकृति, रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का यह अनूठा संगम जशपुर को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बापू के आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाना जरूरी: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

November 23, 2026

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी

November 23, 2026

बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत

November 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बापू के आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाना जरूरी: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
  • मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी
  • रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान
  • डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान श्रवण कुमार के चेहरे पर खुशी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.