Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान

November 23, 2026

डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान श्रवण कुमार के चेहरे पर खुशी

November 23, 2026

दूरस्थ वनांचल के 96 जनजातीय परिवारों को सोलर होम लाइटिंग सिस्टम से मिला लाभ

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान
सरगुजा

रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान

Author AuthorBy Author AuthorNovember 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-अम्बिकापुर। किसानों को उनकी वास्तविक उपज के अनुरूप धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा धान के रकबा संशोधन की प्रक्रिया की जा रही है। इस पहल से उन किसानों को बड़ी राहत मिल रही है, जिनके पंजीकृत रकबे में त्रुटि, आधार संबंधी विसंगति अथवा तकनीकी कारणों से रकबा शून्य या कम दर्ज हो गया था। अब संबंधित किसानों को समिति स्तर पर आवश्यक दस्तावेजों और जानकारी के आधार पर सुधार की सुविधा मिल रही है। इससे पात्र किसानों को अपनी वास्तविक उपज के अनुसार धान विक्रय का अवसर मिल सकेगा।
रकबा संशोधन की इस प्रक्रिया का लाभ किसान बंधन राम को भी मिला है। उन्होंने बताया कि उनके पंजीकृत धान रकबे में त्रुटि हो गई थी, जिसके कारण नौ एकड़ नौ डिसमिल में दर्ज धान का रकबा शून्य हो गया था। इस समस्या के कारण उन्हें धान विक्रय को लेकर चिंता थी। वे सुधार कराने के लिए समिति पहुंचे, जहां संबंधित कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्या सुनी गई और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
किसान बंधन राम ने बताया कि आधार से संबंधित जानकारी में सुधार के बाद उनके रकबे की त्रुटि ठीक की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले उनका रकबा गलत दर्ज हो गया था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इसे कैसे ठीक कराया जाए। समिति में पहुंचने पर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई और सुधार की प्रक्रिया में सहयोग मिला। अब उनकी समस्या का समाधान हो रहा है, जिससे वे काफी खुश हैं।
उन्होंने कहा कि केवल उनका ही नहीं, बल्कि अन्य किसानों के छूटे हुए रकबे और पंजीयन संबंधी त्रुटियों को भी सुधारने का काम किया जा रहा है। समिति में किसानों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रकबा सुधार की सुविधा मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और वास्तविक उपज के अनुसार धान विक्रय करने का अवसर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि धान खरीदी व्यवस्था के अंतर्गत किसानों के पंजीकृत रकबे में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका निराकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि पात्र किसान अपनी उपज के विक्रय से वंचित न रहें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि वास्तविक खेती करने वाले किसानों को धान खरीदी का लाभ मिले तथा तकनीकी या दस्तावेजी त्रुटियों के कारण उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।
किसानों से रकबा एवं पंजीयन संबंधी त्रुटियों में सुधार कराने की अपील
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत रकबे, आधार संबंधी जानकारी एवं धान फसल के विवरण का अवलोकन अवश्य करें। यदि पंजीयन में रकबा शून्य दर्ज है, वास्तविक रकबे से कम दर्ज है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है, तो किसान संबंधित सहकारी समिति में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा में संशोधन की प्रक्रिया पूरी कराएं। ताकि किसी भी पात्र किसान को रकबा संबंधी त्रुटियों के कारण धान विक्रय करने में परेशानी न हो और वे शासन की धान खरीदी व्यवस्था का लाभ प्राप्त कर सकें।
रकबा संशोधन की प्रक्रिया से किसानों में संतोष है। समिति स्तर पर मिल रहे सहयोग और मार्गदर्शन से किसान अपनी समस्याओं का समाधान करा पा रहे हैं। इससे धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने में मदद मिल रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की पहल, श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित

November 23, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया के जय कुमार साहू को लिखी पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले की सराहना की

November 19, 2026

सरगुजा ओलंपिक का भव्य समापन, तीन दिनों तक खेल मैदानों में दिखा प्रतिभा और उत्साह का संगम

November 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान
  • डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान श्रवण कुमार के चेहरे पर खुशी
  • दूरस्थ वनांचल के 96 जनजातीय परिवारों को सोलर होम लाइटिंग सिस्टम से मिला लाभ
  • विधायक सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर 154 तीर्थयात्रियों को अयोध्या धाम के लिए किया रवाना मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की दी शुभकामनाएं
  • बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.