Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव…

November 25, 2026

पेंड्रावन जलाशय विवाद : भूपेश बघेल की सरकार को दो टूक, कहा- वापस लें अनुमति, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

November 25, 2026

उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से कृषक उत्कल ने बढ़ाई आय

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पेंड्रावन जलाशय विवाद : भूपेश बघेल की सरकार को दो टूक, कहा- वापस लें अनुमति, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन
रायपुर

पेंड्रावन जलाशय विवाद : भूपेश बघेल की सरकार को दो टूक, कहा- वापस लें अनुमति, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

Author AuthorBy Author AuthorNovember 25, 2026Updated:November 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में पेंड्रावन-बंगोली जलाशय में खनन को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है. इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को एक्टिविस्ट आलोक शुक्ला के साथ अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस ली. उन्होंने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि सरकार लीज अनुमति वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस आंदोलन करेगी.
यह सरकार का किसान विरोधी रवैया : भूपेश बघेल
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की अनुमति न कांग्रेस सरकार और न रमन सिंह सरकार ने दिए, लेकिन वर्तमान सरकार ने खदान को लीज पर दे दिया. यह सरकार का किसान विरोधी रवैया है.
किसानों के साथ आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने कहा कि पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र को लेकर जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में जलाशय और बांध को नुकसान होने की बात कही गई थी. स्थानीय ग्रामीण ने भी लीज रद्द करने की मांग की. सरकार अगर यह लीज वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस इसे लेकर किसानों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी. वहीं विधानसभा में इस मामले को उठाया जाएगा.
किसानों के साथ ये सरकार का मजाक : भूपेश बघेल
मौसम की मार और धान खरीदी में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर भी भूपेश बघेल ने साय सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीते दिनों चक्रवाती तूफान से बेमौसम हुई बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है. लेकिन अबतक किसानों के खेत में सर्वे नहीं हो पाया है, जिससे उन्हें मुआवजा मिल सके. वहीं किसानों को फसल बीमा के बावजूद बीमा सर्वे भी नहीं हुआ और न ही बीमा का लाभ मिला. सरकार को इसपर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उपार्जन केंद्रों में एक महीने बाद किसानों का टोकन कट रहा है. किसानों के साथ ये सरकार मजाक कर रही है.
हमारे मास्टर प्लान पर सरकार ने रोक लगाया : भूपेश बघेल
पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि हमारे मास्टर प्लान पर सरकार ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रोक लगा दिया. लेकिन खुद तीन साल में कुछ नहीं किया. अब सरकार बताएं कि कांग्रेस कार्यकाल के मास्टर प्लान में क्या गड़बड़ी थी.
एक्टिविस्ट आलोक शुक्ला ने भी उठाए सवाल
एक्टिविस्ट आलोक शुक्ला ने भी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. शुक्ला ने कहा कि 30 से 40 गांव पेंड्रावन जलाशय से सिंचित होता है. ऐसे में यहां अगर कंपनी खनन करती है तो बड़ा दुष्प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्या वजह थी कि जो सरकार ने कंपनी को खनन करने के लिए NOC दे दी.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों की नई दिल्ली में चर्चा

November 25, 2026

गुजरात के नन्द घरों में बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

November 25, 2026

रायपुर में 22 करोड़ की नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण 2 महीने पिछड़ा, विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

November 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव…
  • पेंड्रावन जलाशय विवाद : भूपेश बघेल की सरकार को दो टूक, कहा- वापस लें अनुमति, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन
  • उन्नत तकनीक अपनाकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से कृषक उत्कल ने बढ़ाई आय
  • कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश
  • राम वनगमन पथ, गणेश घाट और श्रृंगी ऋषि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना; किसानों की आय बढ़ाने मखाना खेती और दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.