Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शाला प्रवेशोत्सव में गूंजा शिक्षा का संकल्प: मंत्री लखनलाल देवांगन ने विद्यार्थियों को बांटी किताबें और साइकिल, बोले- मेहनत से लिखें सफलता की नई कहानी

July 28, 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांकेर में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, जिला अस्पताल की सुविधाओं और मरीजों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

July 28, 2026

राजनांदगांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर प्रदेश को किया गौरवान्वित,मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हार्दिक बधाई

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नये साल का शुभ आगमन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली सुबह श्रमवीरों की मिठास के साथ की, शाल वितरण कर किया सम्मान…
दुर्ग

नये साल का शुभ आगमन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली सुबह श्रमवीरों की मिठास के साथ की, शाल वितरण कर किया सम्मान…

adminBy adminJanuary 1, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
panchayattantra24.com,दुर्ग। रिसाली के श्रमवीरों के नये साल की पहली सुबह की मिठास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोली. सुबह-सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए. फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी  । 
उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं. उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है. विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी उन्होंने ही खड़ी की है. इसे अपने प्रयत्नों से और बुलंद करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साल की सुबह की शुभ शुरुआत कैसे हो, मुझे लगा कि सबसे अच्छा यह होगा कि आपके बीच आऊं. आपसे बातचीत करूं. यह सबसे अच्छी शुरुआत होगी नये साल के लिए मेरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 कोरोना की वजह से बड़ी चुनौतियां लेकर आया  । 
हमारे कई मजदूर भाई दूसरे राज्यों में फंस गए. हमने यह सुनिश्चित किया कि सभी मजदूरों तक सहायता पहुंचे. इसके लिए सभी राज्यों से समन्वय भी किया गया. इनकी वापसी के इंतजाम, फिर क्वारन्टीन करने के इंतजाम, यह बड़ा काम हुआ. मुझे इस बात की खुशी है कि केवल प्रदेश के ही नहीं, हमारी सीमा से दूसरे राज्यों में जा रहे श्रमिकों की भी हमने मदद की. उन्हें भोजन कराया और अपने शहर तक छोड़ने वाहन उपलब्ध कराए  । 
मुझे खुशी है कि हम उनके पैरों के जख्मों पर मरहम लगा सके, उन्हें चरण पादुका पहना सके. उन्होंने कहा कि आपसे कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और आपके सुखदुख में बराबरी से खड़े रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ही हमारी ताकत हैं आपकी भागीदारी से हम अपने प्रदेश के विकास की इबारत लिख रहे हैं  । 
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं के माध्यम से श्रमिक कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं. किसान और श्रमिक की भागीदारी से ही विकास की नींव खड़ी होती है. इनके हितों का ध्यान रखना, इनके लिए आर्थिक तरक्की के अवसरों पर काम करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. आपके साथ इस तरह से किया गया निरंतर संवाद हमें ऊर्जा देता है. नए कार्य आरंभ करने नवाचार करने की शक्ति प्रदान करता है  । 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे ग्रंथों में लिखा है सत्यमेव जयते, हमारे बीएसपी में लिखा है श्रमेव जयते. देश के निर्माण में हमारे मजदूरों का हाथ है इसलिए आज सुबह की शुरुआत का निश्चय आपके साथ करने का लिया. उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चे भी अंग्रेजी पढ़ सकें, इसके लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल आरम्भ किये गए. अब तक 52 स्कूल आरम्भ किये गए हैं. इस साल 100 स्कूल आरम्भ किये जायेंगे. स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोबाइल क्लीनिक, दाई दीदी क्लीनिक आरम्भ किये गए  । 
इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नए साल की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा श्रमवीरों के साथ करना बहुत शुभ है. उन्होंने कहा कि 2 साल में छत्तीसगढ़ में विकास के व्यापक कार्य हुए हैं. विकास का पैमाना हमारा सभी का समग्र विकास है. संस्कृति को सहेजना है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हम सब निरंतर कार्य कर रहे हैं. इस मौके पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पहला दिन श्रमवीरों के बीच बीताने का निश्चय किया, यह जानकर और मुख्यमंत्री को भिलाई में अपने बीच देखकर बहुत सुख हुआ  । 
श्रमिकों ने कहा कि नये साल की पहली सुबह आप हमारे बीच आये हैं. हम सबको बहुत अच्छा लगा. इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. साथ ही इस मौके पर पूर्व संभागायुक्त टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे  । 
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान : बालोद में 2.45 लाख से अधिक महिलाएं लगाएंगी पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बनेगा जनआंदोलन

July 28, 2026

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 7 नशा तस्कर गिरफ्तार, 2.514 किलो गांजा और 500 नशीली गोलियां जब्त

July 27, 2026

 ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, एक्सप्रेस पकड़ने के चक्कर में फिसला पैर

July 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • शाला प्रवेशोत्सव में गूंजा शिक्षा का संकल्प: मंत्री लखनलाल देवांगन ने विद्यार्थियों को बांटी किताबें और साइकिल, बोले- मेहनत से लिखें सफलता की नई कहानी
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांकेर में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, जिला अस्पताल की सुविधाओं और मरीजों की व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • राजनांदगांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर प्रदेश को किया गौरवान्वित,मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हार्दिक बधाई
  • खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सहकारिता क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर सरकार का फोकस : केदार कश्यप

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.