
रायपुर । आयकर विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों में छापा मारा है। आयकर की टीम छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारी समूहों वाधवानी और अग्रवाल के रायपुर, भिलाई, धनबाद, नागपुर और कोलकाता स्थित 50 से अधिक ठिकानों पर जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र ,पश्चिम बंगाल और झारखंड में छापेमार कार्रवाई की गई।
बता दें कि मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी थी। मंगलवार को आयकर विभाग ने रियल स्टेट और इस्पात उद्योगों से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा। विभागीय सूत्रों के अनुसार 5 दिनों तक छापामार कार्रवाई चल सकती है। रायपुर में करीब 32 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कहां कितनी गड़बड़ी पकड़ी गई है।
