
रायपुर । राजधानी के लाभांडी शराब भट्टी के पास एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या किसी विवाद को लेकर हुई थी। घटना तेलीबांधा के लाभांडी में स्थित शराब दुकान के पास की है। देर शाम में काशी राम नगर निवासी युवक दीपक नायडू की लाभांडी दारू भट्टी के पास कुछ अज्ञात युवकों ने हत्या कर दी।
बताया जा रहा हैं मृतक दीपक का शराब भट्टी के पास अज्ञात युवकों से विवाद हुआ, उस दौरान अज्ञात आरोपियों ने मृतक के ऊपर लात घूंसे के साथ धार-धार हत्यार से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने घटना की शिकायत तेलीबांधा पुलिस को दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिस जगह ये शराब भट्टी है वहां वो काफी आउटर वाला इलाका हैं और आये दिन शराब दुकान में भीड़ होने के चलते लोगों का विवाद होता रहता है। शराब दुकान में लोगों की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए किसी तरह की कोई सुरक्षा पुलिस के द्वारा नहीं लगाई गई है। कई बार लाभांडी के लोगों ने असामाजिक तत्वों के उपद्रव को लेकर तेलीबांधा थाने में शिकायत भी की थी इसके बाद भी तेलीबांधा थाने के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। परिणाम आज एक युवक की हत्या हो गई। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस को ये जानकारी नहीं मिल पाई हैं की मृतक दीपक को किसने मारा या कैसे मारा है। इस मामले में वहीं तेलीबांधा पुलिस का कहना हैं कि ये ह्त्या आपसी विवाद को लेकर भी हो सकती हैं फिलहाल इस मामले में पूछताछ की जा रही है, जाँच के बाद ही पता चल पायेगा कि ह्त्या किस वजह से की गई है।
