
पंचायत तंत्र -रायपुर । स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह ने शनिवार को आंबेडकर अस्पताल में कोविड-19 के लिए 500 बिस्तारों के बन रहे वार्ड और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल स्थित वार्डों को देखा तथा भविष्य में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उपलब्ध कराए जाने वाले चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। आयुष्मान एंडोसर्जरी यूनिट की व्यवस्था को देखा। जीवन रक्षक मशीनों की उपलब्धता, स्थिति एवं तैयारियों की समाीक्षा की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनित जैन ने बताया कि शासन के निर्देश पर मेडिसीन विभाग का इंटेसिव केयर यूनिट (गहन देखभाल इकाई) कुछ दिनों पूर्व डीकेएस अस्पताल में स्थानांतरित हो गया है एवं आज से मेडिसीन के अन्त: रोगी वार्ड भी डीकेएस में स्थानांतरित होने शुरू हो गये हैं। वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग आगामी कुछ दिनों में जिला चिकित्सालय पंडरी से संचालित होगा। इसी प्रकार बाल्य एवं शिशु रोग विभाग, मातृ-शिशु अस्पताल कालीबाड़ी में जल्द ही स्थानांतरित हो जाएगा। स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अस्पताल में बने रोबोटिक्स के सिद्घांत पर बनाए गए रोबोट कार भीम की जानकारी ली। मौके डॉ. आरके पंडा, डॉ. ओपी सुंदरानी, डॉ. संतोष सिंह पटेल, डॉ. संदीप चंद्राकर, डॉ. अल्ताफ यूसुफ मीर आदि थे।
एक मरीज के साथ रहें एक परिजन : अधीक्षक डॉ. जैन ने बताया के वर्तमान में अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज, साफ-सफाई की व्यवस्था पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। सिंह ने निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में व्यापक प्रबंधन करते हुए चिकित्सालय में रोजाना संचालित हो रहे बाह्य रोगी विभाग में निश्चित दूरी का पालन करें। चिकित्सालय में अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए एक मरीज के साथ केवल एक परिजन के रहने के तथा निश्चित दूरी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
चिकित्सा छात्रों की होगी ऑलाइन पढ़ाई : स्वास्थ्य सचिव सिंह ने चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन माध्यम से उनकी पढ़ाई की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही इंटरनेट की सहायता से और मोबाइल के माध्यम से सभी प्रोफेसरों को छात्रों के सम्पर्क में बने रहने के लिए कहा है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान ऑनलाइन ही किया जा सके।स्पताल में कोविड-19 के लिए 500 बिस्तारों के बन रहे वार्ड और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल स्थित वार्डों को देखा तथा भविष्य में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उपलब्ध कराए जाने वाले चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। आयुष्मान एंडोसर्जरी यूनिट की व्यवस्था को देखा। जीवन रक्षक मशीनों की उपलब्धता, स्थिति एवं तैयारियों की समाीक्षा की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनित जैन ने बताया कि शासन के निर्देश पर मेडिसीन विभाग का इंटेसिव केयर यूनिट (गहन देखभाल इकाई) कुछ दिनों पूर्व डीकेएस अस्पताल में स्थानांतरित हो गया है एवं आज से मेडिसीन के अन्त: रोगी वार्ड भी डीकेएस में स्थानांतरित होने शुरू हो गये हैं। वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग आगामी कुछ दिनों में जिला चिकित्सालय पंडरी से संचालित होगा। इसी प्रकार बाल्य एवं शिशु रोग विभाग, मातृ-शिशु अस्पताल कालीबाड़ी में जल्द ही स्थानांतरित हो जाएगा। स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अस्पताल में बने रोबोटिक्स के सिद्घांत पर बनाए गए रोबोट कार भीम की जानकारी ली। मौके डॉ. आरके पंडा, डॉ. ओपी सुंदरानी, डॉ. संतोष सिंह पटेल, डॉ. संदीप चंद्राकर, डॉ. अल्ताफ यूसुफ मीर आदि थे।
एक मरीज के साथ रहें एक परिजन : अधीक्षक डॉ. जैन ने बताया के वर्तमान में अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज, साफ-सफाई की व्यवस्था पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। सिंह ने निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में व्यापक प्रबंधन करते हुए चिकित्सालय में रोजाना संचालित हो रहे बाह्य रोगी विभाग में निश्चित दूरी का पालन करें। चिकित्सालय में अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए एक मरीज के साथ केवल एक परिजन के रहने के तथा निश्चित दूरी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
चिकित्सा छात्रों की होगी ऑलाइन पढ़ाई : स्वास्थ्य सचिव सिंह ने चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन माध्यम से उनकी पढ़ाई की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही इंटरनेट की सहायता से और मोबाइल के माध्यम से सभी प्रोफेसरों को छात्रों के सम्पर्क में बने रहने के लिए कहा है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान ऑनलाइन ही किया जा सके।