
रायपुर । अंतागढ़ टेपकांड मामले में मंतूराम पवार के आधार पर गुरुवार को कांग्रेस ने इनकम टैक्स दफ्तर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, रमेश वर्ल्यानी सहित अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के पास 7 करोड़ की राशि कहां से आई इसकी जांच की जाए ।
बता दें पिछले दिनों मंतूराम पवार ने 7 करोड़ रुपए में अंतागढ़ में प्रत्याशी हटाने की डील करने पर बयान दिया था। जिसके बाद से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बीजेपी के इन बड़े चेहरों के खिलाफ कांग्रेस आज इनकम टैक्स में शिकायत की ।
