
Panchayattantra24.com-पेंड्रा। मरवाही थाने में पुलिसकर्मी खुलेआम बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया। इसके बाद किसी ने थाने में शराब पीने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जीपीएम पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। दरअसल, मरवाही थाने में पिछले पुलिसकर्मी शराब पी रहे थे। इसमें मरवाही थाने के सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और हवलदार रात में जाम छलका रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद तीनों वर्दीधारियों पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने तीनों को लाइन अटैच कर दिया है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक थाने में शराब पाने वालों में सहायक उप निरीक्षक अरविंद मिश्रा, प्रधान आरक्षक पतिराम मरपच्ची और आरक्षक दीप शंकर पैकरा शामिल थे। पुलिस कप्तान जीपीएम ने तीनों को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र भेज दिया है। साथ ही मामले में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मरवाही को तीन दिन के भीतर जांच कर प्रतिवेदन पेश करने के लिए निर्देशित किया है। पुलिस कप्तान सूरज सिंह परिहार ने कहा है कि पुलिस की छवि को इस प्रकार खराब करने वाले कर्मचारियों को किसी प्रकार से भी नहीं बख्शा जाएगा। साथ ही मामले की जांच कराकर दोषियों पर दंडात्मक भी कार्रवाई की जाएगी। सहायक उप निरीक्षक, हवलदार और आरक्षक लाइन अटैच किया है।
