Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आदिवासी योजनाओं की रफ्तार पर सख्ती: छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन तक हर योजना की होगी बारीकी से निगरानी, सोनमणि बोरा ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

August 10, 2026

श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

August 10, 2026

महतारी वंदन की राशि से शबीना ने संवारा चूड़ी कारोबार, अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रतनपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का प्रवास, व्यापारियों से की मुलाकात 
बिलासपुर

रतनपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का प्रवास, व्यापारियों से की मुलाकात 

adminBy adminSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
panchayattantra24.- रतनपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मंगलवार को रतनपुर प्रवास के दौरान स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से भेंट कर उनसे आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों को स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देने का आह्वान किया। राज्यमंत्री ने कहा कि आज का समय ‘आत्मनिर्भर भारत’ का है और इसमें सबसे बड़ी भूमिका छोटे-बड़े व्यापारियों की है। 
 स्वदेशी अपनाने की अपील अपने संबोधन में तोखन साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा हमेशा से आत्मनिर्भरता की राह दिखाती रही है। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा दें। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि रोजगार और व्यवसाय में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाएं। 
 जीएसटी बचत उत्सव के लिए शुभकामनाएँ अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने ‘जीएसटी बचत उत्सव’ कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल व्यापारियों के लिए सहूलियत का माध्यम है बल्कि ग्राहकों को भी लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन व्यापार जगत और उपभोक्ताओं के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत करेंगे। 
व्यापारियों ने रखा सुझाव व्यापारी बंधुओं ने मंत्री से मुलाकात के दौरान जीएसटी दरों और छोटे कारोबारियों के लिए टैक्स संबंधी प्रक्रियाओं को और सरल बनाने की मांग रखी। इस पर राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि छोटे व्यवसायियों को कम से कम दिक्कतें हों और वे व्यापार में प्रगति कर सकें। आत्मनिर्भर भारत का संदेश तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की अवधारणा को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि जब हर भारतीय स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेगा, तब देश आयात पर निर्भर नहीं रहेगा और आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री के रतनपुर आगमन से स्थानीय व्यापारी और दुकानदारों में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी बात रखी और स्वदेशी अभियान का समर्थन करने का आश्वासन दिया।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा विवाद: मोहल्लेवासियों ने जताई आपत्ति, पार्षद की शिकायत पर पहुंची पुलिस

August 8, 2026

खेत में निकला मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को दी सूचना, रेस्क्यू टीम पहुंची

August 8, 2026

छत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर – भाजपा

August 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • आदिवासी योजनाओं की रफ्तार पर सख्ती: छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन तक हर योजना की होगी बारीकी से निगरानी, सोनमणि बोरा ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
  • श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
  • महतारी वंदन की राशि से शबीना ने संवारा चूड़ी कारोबार, अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम
  • बेटियों की सुरक्षा से शिक्षा तक, कैलाशपुर स्कूल में गूंजा जागरूकता का संदेश
  • 31 लाख की लागत से बदली ITI भखारा की तस्वीर, ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ बना हरियाली और कौशल विकास का संगम

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.