Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हज-2027: छत्तीसगढ़ से 787 जायरीन का चयन, 241 प्रतीक्षा सूची में, डिजिटल कुर्राह से हुई पारदर्शी चयन प्रक्रिया

July 30, 2026

शिक्षा से सशक्त भविष्य की नींव: धमतरी के शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का आत्मीय स्वागत, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिया बड़े लक्ष्य तय करने का संदेश

July 30, 2026

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन, मरीजों को मिलेंगी निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं

July 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नागरिकों की शिकायत पर, औचक निरीक्षण पर पहुंचे संभागायुक्त,सहायक ग्रेड 3 को निलंबित करने दिये निर्देश 
दुर्ग

नागरिकों की शिकायत पर, औचक निरीक्षण पर पहुंचे संभागायुक्त,सहायक ग्रेड 3 को निलंबित करने दिये निर्देश 

adminBy adminMarch 30, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

K.W.N.S.-दुर्ग।  संभागायुक्त महादेव कांवरे आज औचक निरीक्षण के लिए धमधा ब्लाक में पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील कार्यालय के अलावा रजिस्ट्री कार्यालय, जलजीवन मिशन के कार्यों और गौठानों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील में उन्होंने सभी पंजीकृत प्रकरणों का निरीक्षण किया और तहसील कार्यालय आये लोगों से बातचीत भी की। केस पेंडिंग रखे जाने की शिकायत पर उन्होंने नायब तहसीलदार कार्यालय धमधा के सहायक ग्रेड 3 श्री बीएल सिन्हा को निलंबित करने के निर्देश दिये। एक केस फरवरी 2021 से अब तक पेंडिंग था। संभागायुक्त ने हर सप्ताह पेशी रखकर इसे जल्द निपटाने के निर्देश दिये। मौके पर एक प्रकरण आनलाइन दर्ज नहीं पाया गया। संभागायुक्त ने कहा कि आफलाइन के तुरंत बाद प्रकरण को आनलाइन चढ़ाना भी बेहद जरूरी है इसमें विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संभागायुक्त ने प्रकरणों की समीक्षा की और इसके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिये। वहां उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शासन ने लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत समयसीमा रखी है। सभी प्रकरणों का निपटारा इस समय सीमा के भीतर हो। राजस्व संबंधी प्रकरणों का तीव्र निपटारा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है इसकी निरंतर मानिटरिंग करें। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार, एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय एवं तहसीलदार श्री रामकुमार सोनकर भी उपस्थित रहे। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचे नागरिकों से चर्चा भी की। दुर्गा बाई ने बताया कि वे अवैध कब्जे की शिकायत लेकर आई हैं। भिलौरी के लवकुश ने बताया कि वे सीमांकन के आवेदन लेकर आये हैं। संभागायुक्त ने इनके प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। संभागायुक्त ने लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण भी किया तथा यहां आये आवेदनों की जानकारी ली। वे उप पंजीयक कार्यालय भी पहुंचे, यहां लोक सेवा गारंटी की पंजी संधारित नहीं की गई थी, इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और उप पंजीयक श्री प्रेमलाल धुर्वे को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। संभागायुक्त ने गौठानों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान संयुक्त संचालक कृषि श्री राठौर भी मौजूद रहे। उन्होंने परसबोड़ तथा बरहापुर में गौठानों का निरीक्षण किया। यहां चल रही रोजगारमूलक गतिविधियों पर उन्होंने प्रशंसा जाहिर की तथा समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन जैसी अन्य गतिविधियां भी आरंभ करने कहा। संभागायुक्त ने कहा कि स्थानीय बाजार की जरूरतों को चिन्हांकित करते हुए अधिकतम गतिविधि आरंभ करें। जितने अलग-अलग तरह के नवाचार करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। गौठान से संबंधित मवेशियों की संख्या जैसी जरूरी पंजियों के संधारण नहीं होने पर उन्होंने बरहापुर के सचिव श्री पुनीत कोठारी तथा परसबोड़ के सचिव श्री अशोक पारकर को शो काज नोटिस देने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने धमधा ब्लाक के गांवों में जलजीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री राजेश गुप्ता एवं कार्यपालन अभियंता श्री समीर शर्मा भी उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने कहा कि जलजीवन मिशन का काम प्राथमिकता का है जितने युद्धस्तर पर काम होगा, लोगों की समस्या उतनी ही शीघ्र हल होगी। उन्होंने इन कार्यों की गुणवत्ता की लगातार मानिटरिंग के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उल्लेखनीय है कि नंदवाय में 275 नल कनेक्शन स्थापित हो चुके हैं तथा भिम्भौरी में 70 कनेक्शन स्थापित हो चुके हैं इसके अलावा दो सोलर पंप लगाए गए हैं।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान : बालोद में 2.45 लाख से अधिक महिलाएं लगाएंगी पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बनेगा जनआंदोलन

July 28, 2026

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 7 नशा तस्कर गिरफ्तार, 2.514 किलो गांजा और 500 नशीली गोलियां जब्त

July 27, 2026

 ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, एक्सप्रेस पकड़ने के चक्कर में फिसला पैर

July 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • हज-2027: छत्तीसगढ़ से 787 जायरीन का चयन, 241 प्रतीक्षा सूची में, डिजिटल कुर्राह से हुई पारदर्शी चयन प्रक्रिया
  • शिक्षा से सशक्त भविष्य की नींव: धमतरी के शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का आत्मीय स्वागत, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिया बड़े लक्ष्य तय करने का संदेश
  • स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन, मरीजों को मिलेंगी निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं
  • महिला स्व-सहायता समूहों, एफपीओ और युवाओं के लिए खुले स्वरोजगार के नए अवसर, धमतरी में माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ
  • जल संरक्षण से ही टिकाऊ होगी हर घर जल योजना, महिला सरपंचों को संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.