Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्मार्ट मीटर ने बदली बिजली की तस्वीर, मोबाइल पर हर दिन हिसाब; ओरमा की सरपंच का बिल ₹1,200 से घटकर ₹600

August 7, 2026

रायगढ़ में विकास की रफ्तार तेज, वार्ड स्तर से मेगा प्रोजेक्ट तक बदल रही शहर की तस्वीर

August 7, 2026

महतारी वंदन की 30वीं किस्त से 69 लाख महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंचे ₹630 करोड़

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खाने के दौरान पानी पीने की है आदत तो हो जाएं सावधान, इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना
बिज़नेस

खाने के दौरान पानी पीने की है आदत तो हो जाएं सावधान, इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

adminBy adminDecember 25, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नई दिल्ली। पानी हमारे शरीर और हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने से न सिर्फ हमारा शरीर हाईड्रेट रहता है, बल्कि इससे हम कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहते हैं। सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर्स भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीना आपके लिए कई बार हानिकारक भी हो सकता है। यह सुनकर आप हैरान जरूर हुए होंगे, लेकिन गलत समय पर गलत तरीके से पानी का सेवन आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। दरअसल, कई लोगों की खाने के दौरान या खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत होती है। इस तरीके से पानी पीना आपको कई तरह की परेशानियां दे सकता है। अगर आप भी इस आदत के शिकार हैं, तो इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जरूर जान लें।

पाचन क्रिया होती है प्रभावित

खाने के दौरान या तुरंत बाद पानी का सेवन करने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। दरअसल, खाना खाने के दौरान ही पाचन क्रिया शुरू हो जाती है। ऐसे में खाने के बीच में पानी पीने से इस प्रक्रिया में बाधा आती है, जिससे खाना पचने में या तो काफी समय लग जाता है या फिर भोजन सही से पच नहीं पाता है।

बढ़ सकता है इंसुलिन का स्तर

शरीर में इंसुलिन नामक एक हार्मोन पाया जाता है, जो हमारे खून में मौजूद होता है। इसे पैंक्रियाज के द्वारा रिलीज किया जाता है। इंसुलिन शरीर में शुगर के फ्लो में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन खाने के दौरान या तुरंत बाद पानी पीने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ने की आंशका काफी बढ़ जाती है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि इस तरह से पानी का सेवन ने बचे।

एसिड रिफ्लक्स की हो सकती है समस्या

खाने के साथ पानी पीने की वजह से अक्सर एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी हो सकती है। आसान भाषा में कहे तो खाना खाते समय पानी पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाता है, जिससे कई बार खट्टी डकारें आने लगती हैं। इस समस्या को ही एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। इतना ही नहीं खाने के दौरान पानी पीने से सीने में जलन भी होने लगती है, जिससे आपको हार्टबर्न हो सकता है।

बढ़ सकता है वजन

खाने के साथ पानी पीने से आप मोटापे का भी शिकार हो सकते हैं। दरअसल, खाने के बीच में पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। ऐसे में खाना सही तरीके से पच नहीं पाता है, जिससे इनडाइजेस्टेड फूड से बना ग्लूकोज मोटापे में बदल जाता है। ऐसे में खाने के साथ पानी पीने से आपके शरीर में न सिर्फ शुगर बढ़ता है, बल्कि आपका वजन भी बढ़ सकता है।

पोषक तत्वों की कमी

अगर आप खाने के साथ पानी पीने की आदत के शिकार हैं, तो इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। दरअसल, हमारे पाचन तंत्र का काम खाने में मौजूद पोषक तत्वों को अवशोषित करना होता है, लेकिन खाने के बीच में पानी पीने से इस प्रक्रिया में बाधा आती है, जिससे आपके शरीर में सही तरीके से पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, निवेशकों में उत्साह – पहली बार 10 ग्राम सोना 1.60 लाख के पार

January 28, 2026

सर्दियों में हर रात खाएं 3 खजूर, एक्सपर्ट्स ने बताए हैं इसके 5 कमाल के फायदे!

January 4, 2026

सुबह खाली पेट खा लें ये हरी पत्तियां, शुगर से लेकर स्किन तक हर समस्या होगी दूर, जानें फायदे

July 12, 2025
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • स्मार्ट मीटर ने बदली बिजली की तस्वीर, मोबाइल पर हर दिन हिसाब; ओरमा की सरपंच का बिल ₹1,200 से घटकर ₹600
  • रायगढ़ में विकास की रफ्तार तेज, वार्ड स्तर से मेगा प्रोजेक्ट तक बदल रही शहर की तस्वीर
  • महतारी वंदन की 30वीं किस्त से 69 लाख महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंचे ₹630 करोड़
  • महतारी वंदन की राशि से बदली अनीता की जिंदगी, छोटी बचत से खड़ी की मनिहारी और सिलाई की दुकान
  • राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर चांपा में बिखरी कोसा की चमक, बुनकरों के हुनर को मिला सम्मान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.