K.W.N.S.-बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा चलाया जा रहा किन्नर ड्राइव के विरोध में दोपहर 12 बजे महिला किन्नर रजिया साथ में पांच से छह की संख्या में किन्नरों ट्रेनों में चलने दिया जाए और गिरफ्तारी तथा अभियान ना किया जाए का प्रदर्शन करते हुए किन्नर ड्राइव के विरोध में जीआरपी/आरपीएफ कार्यालय के बाहर परिसर में विरोध करने लगे। इतना ही नहीं विरोध प्रर्दशन के दौरान गाली-गलौज तथा निर्वस्त्र होकर अश्लील हरकत करने लगी। उसकी इस हरकत से रेलवे स्टेशन के यात्रियों में के चेहरे में परेशानी नजर आने लगे वह इधर-उधर से स्टेशन में प्रवेश करने लगे जब इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी को पता चला तो वे स्टाफ के साथ पहुंचे और किन्नरों काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके अलावा रेल परिसर में न्यूसेंस करने लगी। जिसे रोकने के लिए उपरोक्त किन्नर को उसके साथी के साथ पोस्ट लाया गया।
पोस्ट प्रभारी बिलासपुर द्वारा इस घटना बाबत शासकीय रेलवे पुलिस तथा स्थानीय पुलिस थाना तोरवा को भी सूचित किया गया। जिस पर दोनों की ओर से अपेक्षित सहयोग भी किया गया। उक्त के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर द्वारा गाली गलौज तथा अश्लील हरकत करने वाली महिला किन्नर रजिया के विरुद्ध अपराध संख्या- 3113/22 रेलवे अधिनियम की धारा 145, 146 तथा 147 के तहत कार्यवाही की गई। शेष किन्नरों का बयान दर्ज किया गया। किन्नर द्वारा रेल परिसर में न्यूसेंस तथा ड्यूटी स्टाफ के कर्तव्य में बाधा उत्पन्न या गया। जिसे शांति पूर्वक न्यायिक कार्रवाई करके नियंत्रित कर लिया गया। उपरोक्त किन्नर द्वारा अपनी गलती को स्वीकार भी किया गया। किन्नरों द्वारा लगातार यात्रियों को परेशान किया जाता है। अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों के द्वारा इस तरह की शिकायतें भी आती है। इसे देखते हुए आरपीएफ के द्वारा सख्ती बरती जा रही है। इसके साथ ही यह प्रयास किया जा रहा है कि अब ट्रेन में किन्नर ना चढ़े। इसी के तहत अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।
