
नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का पता चलता है। अंक ज्योतिष में भाग्यांश के जरिए जातक के भविष्यफल का भी आकंलन किया जाता है। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जिस तरह से ग्रहों की स्थिति से हर दिन कुछ राशि वालों के लकी साबित होता है, उसी तरह से कुछ भाग्यांश भी भाग्यशाली होते हैं। जानें 16 जून को किन तारीखों में जन्मे लोगों का दिन रहेगा शुभ-
मूलांक 5- महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का भाग्यांश 5 होगा। 16 जून का दिन आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 9- महीने की 9 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का भाग्यांश 9 होगा। 16 जून का दिन आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 7- महीने की 7 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का भाग्यांश 7 होगा। 16 जून के दिन आप नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं।
