Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन

November 9, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन

November 9, 2026

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » देश में जल्द ही 15 से 18 साल के किशोरों के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू 
दिल्ली

देश में जल्द ही 15 से 18 साल के किशोरों के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू 

adminBy adminDecember 27, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.com, नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में एलान किया कि देश में जल्द ही 15 से 18 साल के किशोरों के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की बात कही। साथ ही घोषणा की कि 60 साल से ज्यादा के वे लोग, जिन्हें कोई अन्य बीमारी है, उन्हें भी वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। पीएम के इस एलान के बाद से ही इस बात को लेकर हलचल है कि आखिर कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज आखिर किन बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों को दी जाएगी और इसके लिए उन्हें किस तरह के दस्तावेज दिखाने होंगे। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक…
1. कोविन में क्या बदलाव होने हैं? Cowin App पहले से ही काफी असरदार है। इसमें 18 साल से ऊपर वालों के साथ अब 15-18 साल के बच्चों का रजिस्ट्रेशन होना है। इसके अलावा कोविन के जरिए ही हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के अलावा 60 प्लस आबादी के लिए स्लॉट्स की बुकिंग की जानी है। कोविन ऐप को हमने पहले ही इस अतिरिक्त बोझ के लिए तैयार कर लिया है। 2. बच्चों के अपॉइंटमेंट के लिए क्या तारीख तय की जानी है? बच्चों के लिए 3 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। वहीं, बुजुर्गों के लिए एहतियाती खुराक की तारीख 10 जनवरी तय की गई है। बच्चों के लिए हम 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन खोल देंगे। वे इस दिन से खुद का रजिस्ट्रेशन करा कर स्लॉट बुक कर सकेंगे। 3 जनवरी से उनका टीकाकरण शुरू हो जाएगा। 
 3. देश में 15 से 18 साल तक के बच्चों के पास कई आईडी प्रूफ नहीं है। आधार भी कई बच्चों के पास नहीं है। ऐसे में उनके रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-से दस्तावेज मान्य होंगे? जी हां, बच्चों के पास कई आईडी प्रूफ नहीं है। Cowin App पर हमने पहले ही आधार के साथ-साथ नौ दस्तावेजों की सूची दे रखी है, जिनसे लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बच्चों के पास वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता, इसलिए कुछ दिक्कतें आती हैं। इस समस्या को सुलझाने के लिए हम उनके स्कूल के आईडी कार्ड को भी रजिस्ट्रेशन के लिए वैलिड कर देंगे।
4. ग्रामीण क्षेत्र के कई बच्चों के पास स्कूल आईडी भी नहीं होंगी, उनके लिए व्यवस्था? यह सवाल काफी पेचीदा हो गया। मेरे हिसाब से कोई न कोई आईडी कार्ड तो उनके पास होगी ही। फिर भी अगर ऐसी कोई समस्या हमें देखने को मिलती है, तो हम सरकार से बात कर के इसका हल निकालेंगे और बच्चों का टीकाकरण पूरा कराएंगे। 5. बच्चों को कौन सी वैक्सीन दी जाएगी, कोविन में कैसे तय होगा? भारत सरकार ने अब तक बच्चों के लिए दो ही टीकों को मंजूरी दी है। इनमें एक है भारत बायोटेक की कोवाक्सिन और दूसरी है जायडस कैडिला की जायकोव-डी (रेस्ट्रिक्टेड इमरजेंसी यूज के लिए)। हम कोविन में बच्चों के लिए इन्हीं वैक्सीन के स्लॉट मुहैया कराएंगे। कौन सी डोज कहां मौजूद है, इसकी जानकारी सामान्य तरह से ही कोविन पर मौजूद होगी। 6. बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए स्लॉट कबसे खुलेंगे? 60 से ज्यादा उम्र और हेल्थकेयर वर्कर्स का टीकाकरण 10 जनवरी से शुरू होना है। ऐसे में हम उनके वैक्सिनेशन के लिए भी एक या दो दिन पहले रजिस्ट्रेशन को खोल देंगे। यानी 8 तारीख से उनका रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है। 7. जो लोग कोविशील्ड और कोवाक्सिन लगवा चुके हैं, उन्हें बूस्टर के तौर पर कौन सी वैक्सीन दी जाएगी, क्या ये वही वैक्सीन होगी, जो उन्होंने पहले लगवाई या तीसरी डोज किसी और वैक्सीन से जुड़ी होगी? मुझे इस बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। ये फैसला सरकार द्वारा किया जाना है। तीसरी डोज को लेकर मंथन जारी है। जल्द ही इस पर फैसला सामने आएगा। कोविन पर भी उसी हिसाब से वैक्सीन डोज की बुकिंग होगी। 8. इन लोगों को टीकाकरण के लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करना होगा या पहले से ही कुछ सुविधा होगी अब तक जो लोग टीके की पहली दो डोज लगवा चुके हैं, उनका डेटा हमारे पास मौजूद है। बुजुर्गों और हेल्थकेयर वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज तभी मिलेगा, जब उन्हें दूसरी डोज मिले कम से कम नौ महीने हो गए होंगे। हमारे पास उनका डेटा मौजूद है, इसलिए उनका रजिस्ट्रेशन तभी अप्रूव होगा, जब उन्हें दूसरी डोज लिए हुए 9 महीने पूरे हो जाएंगे। बूस्टर डोज कौन सी मिलेगी इसे लेकर भी फैसला होते ही कोविन पर जानकारी अपडेट होगी।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘गद्दार ज्ञानेश इस्तीफा दो’ के नारों से गरमाई सियासत

October 12, 2026

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 7 हाई-डेंसिटी रेल कॉरिडोर होंगे फोर-लेन, छत्तीसगढ़ के लिए ₹10,783 करोड़ की सौगात

September 9, 2026

सत्य निकेतन हादसे ने छीन ली दुर्ग के परिवार की खुशियां, दोस्त से फोन पर बात करते-करते थम गई युवराज की जिंदगी

September 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन
  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.