
panchayattantra24.com,बिलासपुर। जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. सीपत थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपने रिश्तेदार की सिर पर हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना सीपत थाना क्षेत्र के रांक की है. यहां बुआ के बेटे ने एनटीपीसी कर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी एनटीपीसी में निकली जमीन के बदले रुपए नहीं मिलने से नाराज था. इसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता था. विवाद इतना बढ़ा कि उसने सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. एनटीपीसी कर्मी को गंभीर हालात में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से आरोपी फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
