Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा

November 24, 2026

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास

November 24, 2026

केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महापौर एजाज ढेबर  शहर की समस्या का समाधान करने में कभी रूचि नहीं दिखाई : भाजपा 
रायपुर

महापौर एजाज ढेबर  शहर की समस्या का समाधान करने में कभी रूचि नहीं दिखाई : भाजपा 

adminBy adminMay 16, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के महापौर को अपने शहर की न तो कभी चिंता थी और न ही कोई जनहित की समस्या के समाधान में आगे आए। अपनी राजनीतिक पैठ जंचाने के चक्कर में महापौर की कुर्सी हथिया ली जबकि उससे बेहतर महापौर के केंडिटेट कांग्रेस में मौजूद थे उसके बाद भी और पांच साल तक राजधानी कीं कोई समस्यामूलक कार्य का समाधान करने में कभी रूचि नहीं दिखाई। अब जाते -जाते कहने लगे कि रायपुर शहर की समस्या का समाधान तो प्रधानमंत्री भी नहीं कर सकते। जब देश के साथ शहरों की समस्या का समाधान पीएम को ही करना है तो महापौर क्यों चुने जाए इस पद को खत्म कर दिया जाए ताकि सरकारी कार, बंगला, नौकर चाकर का खर्च बचे जिसे पार्षद जनहित में खर्च करें। पार्षदों को ही महापौर की शक्ति दे दी जाए जो कमिश्नर से विकास कार्य मद से राशि मंजूर करा कर उचित मद पर खर्च करे जिसकी लोगों की पहली प्राथमिकता हो। । 
 मेयर एजाज ढेबर के बयान से छत्तीसगढ़ सहित राजधानी में गरमाई हुई है। मेयर ढेबर ने कहा था कि यहां पीएम को भी लाकर बैठा दोगे तो शहर की समस्या दूर नहीं होगी। इसे लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा पार्षद दल ने जहां निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर मेयर से इस्तीफे की मांग की, तो वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि मेयर को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि मेयर ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
भूपेश के रहमो-करम से बने महापौर 
2019 के महापौर चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता थी, अपने लोगों को मलाईदार पद देने के लिए महापौर का भी पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव को संशोधित कर हाथ उठाकर महापौर चुनने का रास्ता अपनाया। जिसका फायदा महापौर को मिला। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के रहमो-करम पर महापौर का पद पाने वाले महापौर पिछली लगी से महापौर के पद पर पहुंचे है। पूर्व सीएमभूपेश बघेल ने महापौर राजधानी के विकास के लिए नहीं बनवाया था, महापौर पांच साल तक सिर्फ और सिर्फ अपना विकास करते रहे और शहर को उसकी दुर्दसा पर छोड़ दिया। यहां के नागरिक पांच साल से इसका दंश झेल रहे है।
साव की घुडक़ी के बाद निकले शहर में 
महापौर पिछले पांच से महापौर बनकर गांधी भवन की शोभा बढ़ाने वाले महापौर उपमुख्यमंत्री की घुडक़ी के बाद शहर में निकले अब जनता की समस्या को जानने से क्या होगा, 6 माह बाद चुनाव होना है। आचार संहिता जून तक रहने वाली है। कोई भी काम होगा ही नहीं, तो समस्या जानने का नाटक क्यों करना। अब तो आप सभी काम प्रधानमंत्री पर पर ही छोड़ दीजिए, क्योंकि एक जागरूक महापौर के लिए शहर के विकास का विजन जरूरी है। वर्तमान महापौर में तो बिलकुल ही नहीं है। शहर में पिछले 20 साल शारदा चौक चौड़ीकरण का मामला लंबित है। कहा जा रहा है कि महापौर चौड़ीकरण के जद में आने वाले लोगों से महापौर मुलाकात करेंगे। लगता है महापौर मुलाकात करने में पूरा 6 माह निकाल देंगे उसके बाद निगम चुनाव होना है, चौड़ीकरण के जानकार लोगों को कहना है कि समय काटने के लिए महापौर ये उपक्रम कर रहे है ताकि नगर निगम चुनाव की तारीख घोषित होते तक लोगों से मिलने का नाटक जारी रख सके। अब लगता है कि आने वाले नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा का महापौर बने तो शारदा चौक के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो। नहीं तो ये महापौर तो पिछले पांच साल से फंडिंग का रोना रो रहे है। जबकि इससे ज्यादा अनाप-शनाप खर्च कर चुके है जिसका जनता का लाभ नहीं मिला।
महापौर एजाज ढेबर ने शहर की समस्याओं को लेकर अफसरों की बैठक लेने के दौरान उन्होंने कहा कि, वार्डों में जो समस्या है, वह मेरे ख्याल से अगर यहां पर पीएम साहब को भी बैठा देंगे तो भी यह परेशानी दूर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पानी, साफ-सफाई, लाइट यह समस्या अनवरत रहेगी। इसको कोई खत्म नहीं कर सकता। यह समस्याएं खत्म होंगी तो नगर निगम ही खत्म हो जाएंगे। लोगों के जन्म से लेकर मरण तक का काम नगर निगम करता है। 
राजधानी की जनता ठगा सा महसूस कर रही
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, रायपुर के निर्वाचित महापौर ने पांच साल तक जनता के साथ अन्याय किया है। राजधानी की जनता ठगा महसूस करती रही है। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का बयान अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। वो जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं तो उन्हें उस पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर सरकार राजधानी को संभाल नहीं पा रही है।
 महापौर नकारा साबित हुए
सांसद सुनील सोनी ने कहा कि बड़े-बड़े वादों के सब्जबाग दिखाकर कांग्रेस की नगर सरकार जिस तरह नाकारा साबित हुई है, उसके बाद ढेबर अब जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने से मुंह चुराने का काम कर रहे हैं। दरअसल ढेबर समेत तमाम कांग्रेसी नेता जमीनी समस्याओं और उनके सार्थक समाधान के उपायों से पूरी तरह दूर हैं और इसलिए पूरी कांग्रेस जन विश्वास खो चुकी है। ढेबर समेत तमाम सियासी जुमलेबाज कांग्रेस नेताओं ने पिछले पांच वर्ष में केवल शराब कारोबारियों, रेत माफियाओं, घोटालेबाजों के हितों का ही संरक्षण करने और अपनी तिजोरियां भरने में अपना सारा ध्यान केंद्रित कर रखा था। 
जनता के साथ हुए धोखे का प्रमाण
भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख अमित चिमनानी ने लिखा है कि महापौर जी, समस्या बनी रहेगी, तो आपका काम क्या है फिर। मोदी राज में देश चमक रहा है, लेकिन रायपुर में आप लाइट, सफाई की समस्या पर हाथ खड़े कर रहे हैं। ये रायपुर की जनता से हुए धोखे का प्रमाण है। पीएम साहब के आशीर्वाद से भाजपा का महापौर इस समस्या से निजात जरूर दिलाएगा।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा

November 24, 2026

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास

November 24, 2026

केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति

November 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा
  • गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास
  • केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राम कथा का रसपान, पूज्य संत चिन्मयानंद बापू जी से लिया आशीर्वाद
  • मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.