Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा

November 24, 2026

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास

November 24, 2026

केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मौदहापारा में काफी संख्या में बाइकर्स ने मचाया उत्पात 
रायपुर

मौदहापारा में काफी संख्या में बाइकर्स ने मचाया उत्पात 

adminBy adminJune 14, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 

panchayattantra24.-रायपुर । राजधानी में बाइकर्स गैंग समझने को तैयार नहीं हो रहे हैं। नया रायपुर  हो गौरव पथ हो या शहर की अच्छी और लम्बी रोस में बाइकर्स काफी रफ्तार से बाइक चलने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन्ही बाइकर्स में से कई असामाजिक तत्व भी होते हैं जो समय देखकर चेन स्नेचिंग या लूटपाट करने से भी बाज नहीं आते। पिछले दिनों राजधानी पुलिस ने काफी संख्या में बाइकर्स को तगड़ा जुर्माना किया था अब दोबारा पकड़े जाने पर उनका लायसेंस सस्पेंड करने की अनुशंसा और कार्रवाई करने वाली है। इसी प्रकार नशे में पाए जाने वाले बाइकर्स और अन्य ड्राइवरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने वाली है। पुलिस के सूत्र ने बताया कि स्टंटबाज बाइकर्स के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सडक़ दुर्घटना को रोकने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी निर्देश के तहत स्टंटबाज बाईकर्स के खिलाफ कार्यवाही सख्त की जाएगी। गौरतलब है कि लगातार बढ़ रहे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेज रफ्तार फर्राटे से वहां चलने वालों के खिलाफ शीघ्र ही अभियान को तेज किया जायेगा। हालांकि अभी भी ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान जारी है जो आगे भी रहेगा। सडक़ हादसों के भयावह आंकड़ों को देखते हुए राजधानी में स्टंटबाज बाइकर्स और यातायात नियमों का उल्घंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। एसएसपी संतोष सिंह के निर्देशन में निजात अभियान जोरों से चल रहा है जिसके तहत नशे को ना और जिंगदगी को हाँ के थीम पर युवाओ को समझाया जा रहा है साथ ही उन्होंने जिले में सडक़ दुर्घटना को नियंत्रित करने के लिए जिले में व्यापक पैमाने में जागरूकता अभियान भी चलाए जाने की बात कही । इसी कड़ी में पिछले दिनों दर्जनभर स्टंटबाज बाईकर्स और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन पर जुर्माना लगाया था और भविष्य में ऐसी हरकत ना करने की सपथ भी दिलवाया था इस दौरान उनके परिजनों को भी बुलवाया गया था और समझाइश दी गई थी भविष्य में तेज रफ्तार वहां नहीं चलने की हिदायत भी दिया गया था। उसके बावजूद बाइकर्स मांनने को तैयार नहीं दिख रहे हैं इस वजह से इस बार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई और लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी करने वाले हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सडक़ दुर्घटना को रोकने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी संतोष सिंह ने युवाओं से अपील की है कि नशे में एवं ओव्हर स्पीड न चलें और वाहन चलाते समय में यातायात नियमों का पालन करें ताकि खुद और दूसरों को भी महफूज रखें। 
बाइकर्स गैंग ने लोगों को हलाकान किया 
नया रायपुर और शहर में व्यस्ततम रोड में स्टंटबाज बाइकर्स, खुद और सडक़ पर चल रहे दूसरे राहगीरों के लिए मौत का फरमान लेकर चल रहे हैं। खुद और राहगीरों की जान जोखिम में डाल कर स्टंटबाजी और रेस के चक्कर में, बेकाबू बाइकर्स स्वयं तो दुर्घटना का शिकार हो रहें हैं, साथ ही राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाल रहें हैं। हाई स्पीड स्पोर्टस बाइक लेकर सडक़ों में उतरने वाले बेकाबू बाइकर्स, दिन दहाड़े भीड़ भरे सडक़ों में स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ युवा रात के दस बजे के बाद कानफोडू साईलेंसर लगा कर सडक़ों में फर्राटे भरने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि शहर के गौरवपथ में कलेक्टर के निवास के सामने  ये बाइकर्स ओवर स्पीड में फटाका फोड़ते हुए गुजर जाते हैं। लेकिन इन्हें रोकने और टोकने वाला कोई नहीं होता है। 
मौदहापारा में बाइकर्स ने मचाया धूम 
बीती रात मौदहापारा में बाइकर्स गैंग द्वारा काफी उत्पात मचाया गया। लोगों ने पुलिस ठाणे में शिकायत भी कराइ जब तक पुलिस पहुंची सारे बाइकर्स भाग चुके थे। सीसी टीवी फुटेज को देखकर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने जा रही है। बाइकर्स गैंग जिनके हाथ में डंडे और रॉड भी देखा गया , उनको देख कर मोहल्ले के लोग भयभीत हो गए थे और किसी अनहोनी से इंकार नहीं कर रहे थे। 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा

November 24, 2026

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास

November 24, 2026

केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति

November 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा
  • गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास
  • केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राम कथा का रसपान, पूज्य संत चिन्मयानंद बापू जी से लिया आशीर्वाद
  • मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.