
panchayattantra24.-रायपुर । साकुरा साईन्स प्रोग्राम में शामिल होने से पूर्व 3 चयनित विद्यार्थियों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल, से मुलाकात की। सांसद अग्रवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, जापान के नागोया सके में 16 से 22 जून 2024 तक चलने वाले जापान साईन्स एण्ड टेक्नालाजी (JST) द्वारा आयोजित “साकुरा साईन्स प्रोग्राम” में शामिल होने से पूर्व छत्तीसगढ़ के 3 चयनित विद्यार्थियों ने मुलाकात की। राज्य का नाम विश्व स्तर पर रौशन करने के लिए प्रगती सिंह, कोरिया, सावित्री सिंह, सरगुजा और सबीर वडड़े, नारायणपुर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से कामना करता हूं कि आप सभी जीवन में सफल हो और छत्तीसगढ़ के साथ ही देश का नाम रौशन करें।
