
panchayattantra24.-बिलासपुर। अप्रैल, मई एवं जून महीने में जब स्कूलों की छुट्टियाँ शुरू होती है, शादी ब्याह एवं त्योहारों का भी समय होता है, ऐसे में स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की बहूत ज्यादा भीड़-भाड़ होती है । इसे ध्यान में रखकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में उपलब्ध कराई गई स्पेशल ट्रेन एवं ट्रेनों के विस्तार की सुविधा दी है। इस समय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख शहरों के निवासियों के लिए 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी गई है। ये ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य में अवस्थित प्रमुख शहरों से सम्बलपुर, पुरी, विशाखापट्टनम, सिकंदराबाद, हैदराबाद, पटना, हटिया, रक्सौल, छपरा, जबलपुर, मदुरै आदि शहरों को जोड़ रही है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग से छपरा एवं दुर्ग से पटना तक चलाई जा रही समर स्पेशल एक्सप्रेस का गोंदिया स्टेशन तक विस्तार किया गया है।
