रायपुर । राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर दुःख जताया, कहा- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली जी के निधन से स्तब्ध हूँ, आज देश ने एक आदर्श नेता खो दिया, उनकी रिक्तता पूर्ति असम्भव है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने चरणो में स्थान दे। ॐ शान्ति शान्ति
