Author: admin

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मंत्रालय में OSD रैंक के अफसर का तबादला मुख्य सचिव अमिताभ जैन के आज अंतिम कार्य दिवस को देखते हुए उनके कार्यकाल में अब तक कार्यरत रहे मातहत अधिकारी कर्मचारियों के भी तबादले किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश भी जैन के साथ करीब पौने पांच वर्ष से सीएस आफिस में कार्यरत रहे हैं। जीएडी ने आज एक आदेश जारी कर सीएस आफिस में ओएसडी रहीं पूनम सोनी (राप्रसे) का तबादला ओएसडी कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कर दिया है। हालांकि यह भी कहा है कि श्रीमती सोनी को सीएस आफिस से कार्यमुक्त करने का निर्णय न‌ए सीएस लेंगे। 
परंपरा है कि न‌ए मुख्य सचिव अपने विश्वसनीय अधिकारी कर्मचारी नियुक्त करते हैं। न‌ए मुख्य सचिव विकास शील कल से अपना काम काज शुरू करेंगे। खबर है कि श्री शील के साथ पूर्व में फूड, स्वास्थ्य मार्कफेड में एमडी भी रहे हैं। वहां कार्यरत पुराने निज सहायक, स्टाफ आफिसर सीएस आफिस में नियुक्ति के लिए प्रयासरत हैं।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मंत्रालय में OSD रैंक के अफसर का तबादला मुख्य सचिव अमिताभ जैन के आज अंतिम कार्य दिवस को देखते हुए उनके कार्यकाल में अब तक कार्यरत रहे मातहत अधिकारी कर्मचारियों के भी तबादले किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश भी जैन के साथ करीब पौने पांच वर्ष से सीएस आफिस में कार्यरत रहे हैं। जीएडी ने आज एक आदेश जारी कर सीएस आफिस में ओएसडी रहीं पूनम सोनी (राप्रसे) का तबादला ओएसडी कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कर दिया है। हालांकि यह भी कहा है कि श्रीमती सोनी को सीएस आफिस से कार्यमुक्त करने का निर्णय न‌ए सीएस लेंगे। 
परंपरा है कि न‌ए मुख्य सचिव अपने विश्वसनीय अधिकारी कर्मचारी नियुक्त करते हैं। न‌ए मुख्य सचिव विकास शील कल से अपना काम काज शुरू करेंगे। खबर है कि श्री शील के साथ पूर्व में फूड, स्वास्थ्य मार्कफेड में एमडी भी रहे हैं। वहां कार्यरत पुराने निज सहायक, स्टाफ आफिसर सीएस आफिस में नियुक्ति के लिए प्रयासरत हैं।
 

Read More

 panchayattantra24.-रायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा है कि रायगढ़ में आम नागरिकों के लिए शहरी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। हमारा लक्ष्य रायगढ़ को सुंदर और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है। वित्त मंत्री चौधरी ने आज रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 41 तुर्कूमुड़ा में 48.44 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर संतोषी मंदिर के पास छठ घाट निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा भी की। 
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ संभाग मुख्यालय से बाहर पहला जिला है जहां प्रयास विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। यहां इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ जैसे विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवायी जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने नालंदा परिसर की स्थापना की जा रही। जहां युवा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर पायेंगे। इसी इसी प्रकार संगीत महाविद्यालय, ऑक्सीजोन जैसे अन्य प्रोजेक्ट पर भी कार्य प्रारंभ हो चुका है। 
 वित्त मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। किसानों को दो साल का बोनस दिया गया। इसी तरह रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना में रायगढ़ जिले के 1200 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या, काशी सहित अन्य तीर्थाे का दर्शन कर चुके है। राज्य सरकार के गठन के बाद बड़ी संख्या में आवास निर्माण को स्वीकृति दी गई है और इनका कार्य तेजी से जारी है। इससे गरीब परिवारों का पक्का मकान का सपना साकार हो रहा है। इस अवसर पर रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

Read More

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। सदर बाजार स्थित सती गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलर्स में 26 सितंबर को दोपहर के समय चोरी की घटना हुई। दुकान से 19 ग्राम वजनी, लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए मूल्य की सोने की चेन गायब हो गई। दुकान के संचालक उदित सोनी खपरगंज बोहरा मस्जिद के पास सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। सोमवार को रोज की तरह ग्राहकी के बाद रात में जेवरात का मिलान किया गया तो चेन गायब थी। सुरक्षा कैमरा फुटेज में देखा गया कि दोपहर करीब 3 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया था। वह दुकानदार का ध्यान भटकाकर चेन चुरा ले गया। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। दुकानदार ने चोरी के दो दिन बाद सोमवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया पार्क में “रास गरबा उत्सव” में सम्मिलित हुए। इन आयोजनों में समाजजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक कच्छ पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। गरबा की धुनों और रंगारंग माहौल में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता को और मजबूत करता है तथा जन-जन में ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में देवी को विभिन्न स्वरूपों में पूजा जाता है और मातृशक्ति के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, धमतरी में मां अंगारमोती एवं बिलईमाता, सरगुजा और रतनपुर में मां महामाया, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी जैसे अनेक स्वरूपों में माता प्रदेश में विराजमान हैं। इन सभी शक्तिपीठों का आध्यात्मिक महत्व न केवल प्रदेश की आस्था को मजबूत करता है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी छत्तीसगढ़ को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन ही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म लागू कर देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान की है। यह सुधार न केवल व्यापार को सुगम बनाएगा बल्कि उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ भी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ‘बचत उत्सव’ के माध्यम से आम नागरिकों की जेब में पैसों की उल्लेखनीय बचत हो रही है और यह अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।
 मुख्यमंत्री साय ने लोगों से आह्वान किया कि जब भी बाजार जाएँ तो स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी को प्राथमिकता दें। स्वदेशी से न केवल देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है और यही देश की समृद्धि का आधार बनेगा।
 

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में एक बार फिर ड्रग्स लेने का वीडियो सामने आया है। लड़का मोबाइल पर MDMA ड्रग्स की लाइन बनाता है। इसके बाद 100 रुपए के नोट से रोलिंग पेपर बनाता है। फिर ड्रग्स की एक-एक लाइन को नोट के जरिए खींचता है। वीडियो में गैंग सॉन्ग का ऑडियो चल रहा है। लड़का गाड़ी में घूमते और गिफ्ट के साथ भी दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक वीडियो सुंदर नगर इलाके का है। ड्रग्स ले रहा लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 
बता दें कि रायपुर पुलिस ड्रग्स बेचने वाले और खरीदने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हालांकि, पंजाब-दिल्ली नेटवर्क पर लगाम कसने के बाद दूसरा नेटवर्क एक्टिव हो चुका है। नागपुर और गोंदिया से ड्रग्स लाई जा रही है। नेटवर्क के सदस्य वॉट्सऐप ग्रुप पर डिमांड आने पर घूम-घूम कर सप्लाई कर रहे हैं। फिलहाल, युवक के वीडियो पर पुलिस ने अब तक अधिकृत बयान जारी नहीं किया है, लेकिन मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की जांच करके युवक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। रायपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद नशे का कारोबार करने वाले बड़े सप्लायर अंडरग्राउंड हो गए हैं। लेकिन अपने सिंडिकेट के युवकों की मदद से कारोबार चला रहे हैं। पंजाब-दिल्ली नेटवर्क बंद होने के बाद अब नागपुर और गोंदिया का नेटवर्क शुरू हुआ है। इस नेटवर्क के सदस्य वॉट्सऐप ग्रुप पर डिमांड आने पर घूम-घूम कर सप्लाई कर रहे हैं। बीते दिनों इस नेटवर्क के मूवमेंट भाठागांव ,न्यू राजेंद्र नगर, मौदहापारा, समता कॉलोनी, वीआईपी रोड, बिरगांव और शंकर नगर में मिले हैं। कस्टमर की डिमांड पर ड्रग्स की सप्लाई की गई है।
 

Read More

 
 
panchayattantra24.-कवर्धा। गृहमंत्री विजय शर्मा और विधायक भावना बोहरा आज कन्या पूजन सह भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज वीर सावरकर भवन, कवर्धा में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित कन्या पूजन सह भोज कार्यक्रम में सहभागिता कर माँ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं की आरती एवं पूजन कर भोजन परोसा और आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के साथ कन्या पूजन शक्ति, पवित्रता और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मैं माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की आराधना कर उनके चरणों में नमन करती हूं और प्रार्थना है कि माँ महागौरी सबको आत्मिक शांति, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें।
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है। साय कैबिनेट की अहम बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। साय कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि, साय कैबिनेट की बैठक में दशहरे से पहले जनता के हित में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 
इसके साथ ही आज होने वाली साय कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। इसके साथ ही आज कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के नए मुख्य सचिव विकासशील का स्वागत किया जाएगा। दरअसल, प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था, जो की आज समाप्त हो रहा है। ऐसे में उन्हें आज महानदी भवन मंत्रायल में विदाई दी जाएगी।
 

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहां उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने गोदड़ीवाला धाम में स्थापित संत गेला राम साहिब की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा – “यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब की बरसी महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। यहाँ देशभर से आए पूज्य संतों के दर्शन का लाभ मिल रहा है। मेरी कामना है कि छत्तीसगढ़ पर संतों का आशीर्वाद सदा बना रहे और घर-घर में खुशहाली एवं समृद्धि हो।”

मुख्यमंत्री ने बरसी महोत्सव में पधारे देशभर के संत-महात्माओं का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि गोदड़ीवाला संत बाबा हरदास राम का संपूर्ण जीवन मानव सेवा, त्याग और समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उनके चरण पड़ने से छत्तीसगढ़ की यह धरा धन्य हुई है।

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य की विष्णु देव सरकार अब सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को आगे महाविद्यालयीन पढ़ाई करने के लिए 30 हजार रूपए की सहायता देगी। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश में छात्राओं को अब आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में नही छोड़नी पड़ेगी। छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने सपने साकार कर सकेगीं।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकापर्ण समारोह को संबोधित करते हुए नवीन विद्यालय के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद के दौरान छात्रा अनुष्का शर्मा ने उपमुख्यमंत्री से पूछा आप बचपन में कैसे स्कूल में पढ़े ? जिस पर श्री साव ने बताया कि कक्षा तीसरी तक मैंने अपने गांव में पढ़ाई की। वह शासकीय भवन नहीं था, हमारे ही परिवार का एक कच्चा मकान था। हम अपने घर से चटाई ले जाते और बैठा करते। हर शनिवार को गोबर की पोताई भी हम करते थे। जबकि आज देखिए आपके लिए सरकार कितने भव्य और बड़े विद्यालय बना रही है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि सरकार आपको आधुनिक सुविधायुक्त विद्यालय बनाकर दे रही है ताकि आप अपना पूरा ध्यान लगाकर खूब पढ़े और आगे बढ़े। इसलिए आपकी भी यह जिम्मेदारी है कि आप पूरा मन लगाकर अच्छी तरह पढ़ें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा के बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। अच्छे स्कूल बन रहे हैं, पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिल रहा है, छात्र-छात्राओं की जरूरतों का ध्यान रखकर विद्यालय का विकास किया जा रहा है।  श्री साव ने बताया कि रायपुर शहर राजधानी के अनुरूप अवरुद्ध विकास को हमने तेज गति से विकास की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। रायपुर गारब्रेज फ्री सिटी में देश में चौथे नम्बर पर आया है, यह आप सभी के योगदान से सम्भव हुआ है।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर हाइटेक शहर बन रहा है। यहां बाईपास, अच्छी और चौड़ी सड़कें हैं। उन्होंने आगे कहा कि नवनिर्मित यह स्कूल बड़ा ही भव्य और सुंदर बना है। सभी छात्र-छात्राओं के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।  अब आप सभी छात्र-छात्राओं को अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाना है। विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार है। 
आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित विद्यालय
नवनिर्मित विद्यालय भवन में भूतल पर पाँच कक्षाओं के साथ दो स्टोर रूम, बालक एवं बालिका के लिए पृथक बाथरूम तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रथम तल पर नौ कक्षाओं के साथ प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और पृथक बाथरूम का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय तल पर भी नौ कक्षाएँ, प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, दो स्टोर रूम और पृथक बाथरूम बनाए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में 165 आर.एम.टी. शेड के साथ मुख्यद्वार, गार्डरूम, बाउंड्रीवाल, स्टेज, पेवर कार्य, पार्किंग टाइल्स, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सम्पवेल निर्माण, सेप्टिक टैंक, ब्लैकबोर्ड, स्मार्ट क्लास तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। 
इस मौके पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर वार्ड पार्षद श्रीमती रामहिन कुर्रे एवं श्री रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त  सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
 

Read More